मनोज सिन्हा
| मनोज सिन्हा | |
|---|---|
| चित्र:Manoj Sinha.jpg | |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 07 अगस्त 2020 | |
| पूर्वा धिकारी | सत्यपाल मलिक |
राज्य मंत्री, रेलवे
| |
| पद बहाल 26 मई 2014 – साँचा:end date | |
| पूर्वा धिकारी | कोटला जयसूर्या प्रकाश रेड्डी |
| चुनाव-क्षेत्र | ग़ाज़ीपुर |
| जन्म | साँचा:br separated entries |
| जन्म का नाम | मनोज सिन्हा |
| नागरिकता | साँचा:flag |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| शैक्षिक सम्बद्धता | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) वाराणसी |
| धर्म | हिन्दू |
| साँचा:center | |
मनोज सिन्हा भारत के एक राजनेता तथा वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल[३][४] हैं। सिन्हा भारत सरकार में रेलवे मंत्रालय के राज्यमंत्री और संचार मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 16वीं लोक सभा के सदस्य रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी[५] के सदस्य हैं और गाजीपुर[६] लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं।
प्रारम्भिक जीवन और शिक्षा
मनोज सिन्हा का जन्म 1 जुलाई, 1959 को मोहनपुरा,गाजीपुर, भारत में हुआ।[७] उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU), वाराणसी से बी.टेक और एम.टेक की उपाधियां प्राप्त कीं। श्री मनोज सिन्हा ने रेलवे के नए राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश से संसद (लोक सभा) के सदस्य हैं। सिन्हा ने वर्ष 1982 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU), वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में एम.टेक किया है। वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष थे। वर्ष 1989-96 के मध्य में वे राष्ट्रीय परिषद के सदस्य थे। वर्ष 1996 में वे 11वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1999 में उन्हें पुन: 13वीं लोक सभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए। 1999 से 2000 के मध्य वे योजना तथा वास्तुशिल्प विद्यापीठ की महापरिषद के सदस्य रहे तथा शासकीय आश्वासन समिति तथा ऊर्जा समिति के सदस्य भी रहे। वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोक सभा (तीसरा सत्र) के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।[८]
राजनीति
वर्ष 1989 से 1996 तक वे राष्ट्रीय परिषद के सदस्य थे। वर्ष 1996, 1999 और 2014 में उन्हें लोक सभा में निर्वाचित किया गया। उपस्थिति के उच्च आंकड़ों के साथ वे 13वीं लोक सभा के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सदस्यों में से एक रहे।
निजी जीवन
मनोज सिन्हा की 1, मई 1977 को सुलतानगंज, भागलपुर की नीलम सिन्हा से शादी हुई। साथ ही उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है ,और एक बेटा है जो एक टेलीकॉम कम्पनी में काम कर रहा है।
छविदीर्घा
- The Union Minister for Railways, Shri Suresh Prabhakar Prabhu leaving Rail Bhawan for Parliament House to present the Railway Budget 2016-17, in New Delhi.jpg
रेल बजट २०१६-१७ के समय रेलमन्त्री सुरेश प्रभु के साथ रेलराज्यमन्त्री मनोज सिन्हा रेल भवन से निकलते हुए
- Manoj Sinha interacting with the students of different circles, through video conferencing, at the “Deendayal SPARSH Yojana” Scholarship Award Ceremony, in New Delhi.jpg
विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों से विडियो कान्फरेंसिंग के माध्यम से बात करते हुए मनोज सिन्हा (दीनदयाल स्पर्श योजना के अन्तर्गत मार्च २०१८ में छात्रवृत्ति आवंटन के समय)
- The Minister of State for Communications (Independent Charge) and Railways, Shri Manoj Sinha releasing a Commemorative Postage Stamp on “Tourism in India”, in New Delhi on August 15, 2016.jpg
नई दिल्ली में १५ अगस्त २०१६ को 'भारत में पर्यटन' विषय पर स्मारक डाक-टिकट जारी करते हुए मनोज सिन्हा
सन्दर्भ
- ↑ https://www.indiatv.in/india/national-manoj-sinha-to-be-the-new-lieutenant-governor-of-jammu-and-kashmir-731473
- ↑ https://www.jagran.com/politics/national-manoj-sinha-will-be-jammu-kashmir-lieutenant-governor-once-was-in-race-of-up-cm-know-more-about-him-jagran-special-20597192.html
- ↑ https://www.aajtak.in/india/story/manoj-sinha-takes-oath-as-the-new-lieutenant-governor-of-jammu-and-kashmir-1109613-2020-08-07
- ↑ https://www.bbc.com/hindi/india-53677521
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ https://hindi.news18.com/news/nation/manoj-sinha-lost-loksabha-uttar-pradesh-bjp-leader-election-results-2019-2025067.html
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।