मध्य कमान (भारतीय सेना)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मध्य कमान
IA Central Command.jpg
मध्य कमान का अधिचिह्न
सक्रिय१९४२-१९४६
१ मई १९६३[१] - Present
देशभारत
शाखाभारतीय सेना
प्रकारकमान
मुख्यालयलखनऊ, उत्तर प्रदेश
सेनापति
वर्तमान
सेनापति
लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण[२]

साँचा:template other

मध्य कमान भारतीय सेना की सात कमानों में से एक है। इसका मुख्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है। लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण इस कमान के वर्तमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं।

इतिहास

१९४२ में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सर्वप्रथम मध्य कमान की स्थापना हुई थी।[३] अपने गठन के बाद इसने कुछ प्रशिक्षण क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाली थी, इससे पहले ब्रिटिश भारतीय सेना की अधिकांश प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए दक्षिणी कमान ही जिम्मेदार थी।[४] १९४६ में इसे भंग कर दिया गया था।[३]

१९६२ के भारत-चीन युद्ध के कारण १ मई १९६३ को कमान फिर से स्थापित की गई। लेफ्टिनेंट जनरल कंवर बहादुर सिंह इस नवीन मध्य कमान के पहले सेना कमांडर थे। कमान का मुख्यालय लखनऊ में स्थापित किया गया, जो इससे पहले पूर्वी कमान का मुख्यालय था।[५][६]

क्षेत्र और गठन

मध्य कमान के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र भारत के सात राज्यों में फैला है:[१]

मध्य कमान दो स्थैतिक क्षेत्रों (एरिया) में विभाजित है:[७]

  • उत्तर भारत क्षेत्र, जिसका मुख्यालय बरेली में है।
  • मध्य भारत क्षेत्र, जिसका मुख्यालय जबलपुर में है।

१८ रेजिमेंटल सेंटर और बड़ी संख्या में लॉजिस्टिक और प्रशिक्षण प्रतिष्ठान मध्य कमान के अंतर्गत आते हैं। पाकिस्तान के साथ भारत की पश्चिमी सीमा का कुछ क्षेत्र भी मध्य कमान के अंतर्गत आता है।[८] इसके अतिरिक्त भारत की कुल ६२ छावनियों में से लगभग आधी मध्य कमान के अधिकार क्षेत्र में आती हैं।[९]

कमांडरों की सूची

साँचा:big

पद नाम पद ग्रहण पद यूनिट सन्दर्भ
लेफ्टिनेंट जनरल कंवर बहादुर सिंह मई १९६३ अगस्त १९६६ १९वीं हैदराबाद रेजिमेंट (वर्त्तमान में कुमाऊँ रेजिमेंट)
लेफ्टिनेंट जनरल जोगिन्दर सिंह ढिल्लों अगस्त १९६६ अगस्त १९७० बंगाल सैपर्स
लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत अगस्त १९७० जून १९७२ बॉम्बे सैपर्स
लेफ्टिनेंट जनरल एचके सिब्बल जून १९७२ नवंबर १९७३ ५वीं गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फाॅर्स)
लेफ्टिनेंट जनरल केके सिंह नवंबर १९७३ मार्च १९७५ १६वीं लाइट कैवेलरी [१०]
लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नकई अप्रैल १९७५ मार्च १९७९ रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी [११]
लेफ्टिनेंट जनरल आरडी हीरा अप्रैल १९७९ जून १९८० ११वीं गोरखा राइफल्स
लेफ्टिनेंट जनरल वाग पिंटो जुलाई १९८० जून १९८२ गार्ड ब्रिगेड
लेफ्टिनेंट जनरल एचसी दत्ता जुलाई १९८२ नवम्बर १९८३ ८वीं गोरखा राइफल्स
लेफ्टिनेंट जनरल भूपिंदर सिंह दिसम्बर १९८३ सितंबर १९८५
लेफ्टिनेंट जनरल केके हज़ारी अक्टूबर १९८५ जनवरी १९८६ रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी
लेफ्टिनेंट जनरल केबी मेहता फरवरी १९८६ दिसंबर १९८७
लेफ्टिनेंट जनरल समी खान जनवरी १९८८ मार्च १९८९ ४ मद्रास
लेफ्टिनेंट जनरल एसएफ रॉड्रिक्स अप्रैल १९८९ अक्टूबर १९८९ रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी
लेफ्टिनेंट जनरल एफएन बिलिमोरिया नवंबर १९८९ जून १९९१ २/५ गोरखा राइफल्स
लेफ्टिनेंट जनरल विजय सिंह जुलाई १९९१ फरवरी १९९२ ८वीं लाइट कैवेलरी
लेफ्टिनेंट जनरल वाईएन शर्मा मार्च १९९२ मार्च १९९४ द ग्रेनेडियर्स
लेफ्टिनेंट जनरल अरुण गौतम अप्रैल १९९४ अप्रैल १९९५ आर्मर्ड कोर
लेफ्टिनेंट जनरल आरके गुलाटी अप्रैल १९९५ मई १९९६ ९वीं दक्क्न हॉर्स
लेफ्टिनेंट जनरल चन्द्र शेखर जून १९९६ सितंबर १९९७ २/४ गोरखा राइफल्स [१२]
लेफ्टिनेंट जनरल सुरजीत सिंह अक्टूबर १९९७ सितंबर २००० डोगरा रेजिमेंट [१३]
लेफ्टिनेंट जनरल पीएस जोशी अक्टूबर २००० सितम्बर २००१ १/८ गोरखा राइफल्स [१४]
लेफ्टिनेंट जनरल डीएस चौहान अक्टूबर २००१ दिसंबर २००३ मद्रास रेजिमेंट [१५]
लेफ्टिनेंट जनरल राम सुब्रमण्यम जनवरी २००४ दिसंबर २००५ कोर ऑफ इंजीनियर्स [१६]
लेफ्टिनेंट जनरल ओपी नंद्राजोग जनवरी २००६ फरवरी २००८ गार्ड ब्रिगेड [१७]
लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग मार्च २००८ दिसंबर २००८ मैकेनाइज़्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट [१८]
लेफ्टिनेंट जनरल जेके मोहन्ती जनवरी २००९ फरवरी २०१० डोगरा रेजिमेंट
लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार अहलूवालिया मार्च २०१० फरवरी २०१२ रेजिमेंट ऑफ़ आर्टिलरी
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैत मार्च २०१२ जून २०१३३ आर्मर्ड कोर [१९]
लेफ्टिनेंट जनरल राजन बक्शी जुलाई २०१३ नवंबर २०१५ पूना हॉर्स [२०]
लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी दिसंबर २०१५ ३० सितंबर २०१८ असम रेजिमेंट [२१]
लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा १ अक्टूबर २०१८ वर्तमान राजपूताना राइफल्स [२२]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:navbox