मंगला भवानी मंदिर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मंगला भवानी मंदिर
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
मंगला भवानी मंदिर
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धतासाँचा:br separated entries
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिसाँचा:if empty
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।
वास्तु विवरण
प्रकारशाक्त मंदिर
निर्मातासाँचा:if empty
ध्वंससाँचा:ifempty
साँचा:designation/divbox
साँचा:designation/divbox

साँचा:template otherस्क्रिप्ट त्रुटि: "check for unknown parameters" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other

मंगला भवानी मंदिर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोहांव विकास खंड के नसीरपुर ग्राम में नेशनल हाइवे-19 के पास स्थित है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर बक्सर और गाजीपुर की सीमा पर गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित मां मंगला भवानी का प्राचीन मंदिर सदियाें से श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र रहा है। नवरात्र में मां दर्शन-पूजन के लिए यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।[१]

मंदिर का महात्म्य

बलिया जिले के पूर्व जिलाधिकारी हरिसेवक राम द्वारा लिखित पुस्तक 'बलिया:एक दृष्टि में' के अनुसार इस मंदिर का उल्लेख छठी शताब्दी ईसा पूर्व में भारत आए चीनी यात्री ह्वेनसांग ने पाटलिपुत्र जाते समय अपनी यात्रा डायरी में किया था। ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में लिखा है नारायणपुर से पश्चिम दिशा में एक प्रसिद्ध देवी मंदिर था। श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में भी इस स्थान पर देवी महालक्ष्मी के वास का वर्णन मिलता है। श्रीमद्देवीभागवत महापुराण की टीका के रूप में पंडित तारकेश्वर उपाध्याय ने 1956 में छपी 'कामेश्वर धाम' नामक अपनी पुस्तक में लिखा है कि जब भगवान शिव कारों में निवास करने लगे तब इस स्थान की महिमा और नैसर्गिक छंटा से मुग्ध होकर भगवान नारायण (विष्णु) एवं महालक्ष्मी यहाँ निवास करने लगे। यहीं निवास काल में महालक्ष्मी के पुत्र देव सेनापति कामदेव से भगवान शिव का विग्रह विवाद हुआ था।[२]

सन्दर्भ

साँचा:reflist