भ्रष्टाचार बोध सूचकांक
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:Indice de Percepción de corrupción 2019.jpg
भ्रष्टाचार बोध सूचक के आधार पर बना विश्व का सन् 2019 का मानचित्र, जिसमें हर देश को "सरकारी अधिकारियों और नेताओं में भ्रष्टाचार के बोध होने वाले स्तर" के आधार पर रंगा गया है। ऊँचे अंको वाले देश अधिक स्वच्छ हैं और नीले रंग में दिखाए गए हैं, जबकि कम अंकों वाले अधिक भ्रष्ट हैं और लाल रंग में रंगे गए हैं।
भ्रष्टाचार बोध सूचक (Corruption Perceptions Index, करप्शन पर्सेप्शन्ज़ इन्डेक्स) ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल नामक एक अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार-विरोधी ग़ैर-सरकारी संगठन द्वारा प्रकाशित एक तालिका है जिसमें हर वर्ष विश्व के अधिकांश देशों को उनमें "विशेषज्ञ आंकलन और मत-सर्वेक्षण के आधार पर बोध होने वाले भ्रष्टाचार के स्तर" को मापा जाता है और देशों को सबसे-कम से सबसे-अधिक भ्रष्टाचार की श्रेणियों और पदों में डाला जाता है।[१] भ्रष्टाचार बोध सूचक भ्रष्टाचार की परिभाषा "निजी लाभ के लिए सरकारी शक्ति का दुरुपयोग" देता है। यह सूचक तालिका सन् १९९५ से प्रतिवर्ष छप रही है और २०१२ में इसमें १६८ देशों को १०० (अति-स्वच्छ) से ० (अति-भ्रष्ट) तक के आंकड़े दिए गए थे।[२]
२०१५ तालिका
तालिका में अधिक अंक का अर्थ अधिक स्वच्छता है। कम अंक का अर्थ अधिक भ्रष्टाचार है।