भुवनेश्वर कुमार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
भुवनेश्वर कुमार
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
2013 में गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम भुवनेश्वर कुमार सिंह
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
उपनाम भुवी
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली राइट आर्म फास्ट मीडियम
भूमिका गेंदबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी साँचा:infobox
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
साँचा:nowrap उत्तर प्रदेश
2009–2010 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2011–2013 पुणे वॉरियर्स इंडिया
2014–वर्तमान सनराइजर्स हैदराबाद
साँचा:infobox cricketer/career
स्रोत : क्रिकइंफो, 26 फरवरी 2022

भुवनेश्वर कुमार (जन्म: 5 फ़रवरी 1990) भारत के टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय तीनों प्रारूप के खिलाड़ी हैं। भुवनेश्वर कुमार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं और इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए और छठे संस्करण में पुणे वारियर्स इंडिया की टीम का प्रतिनिधित्व किया। भुवनेश्वर कुमार दाँयें हाथ की मध्यम तेज स्विंग गेंदबाज़ी करने के साथ ही मध्यक्रम में दाँयें हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं जो उन्हें एक हरफ़नमौला क्रिकेट खिलाड़ी बनाता है। भुवनेश्वर कुमार गेंद को विकेट के दोनों तरफ़ स्विंग करने में माहिर है, जिसके कारण वो भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख गेंदबाज़ हैं।[१]

शुरुआती जीवन

भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को मेरठ में हुआ था।[२] उनकी बहन ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और 13 साल की उम्र में उन्हें पहले कोचिंग सेंटर में लेकर गई थीं।[३]

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जीवन

भुवनेश्वर कुमार ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 25 दिसंबर 2012 को ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलकर की थी।[४] इसके बाद उन्होंने 30 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।[५]

जबकि उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी।[६]

घरेलू क्रिकेट करियर

भुवनेश्वर कुमार ने १७ साल की उम्र में बंगाल के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट जीवन का आगाज़ किया।[७] 2008-09 के सत्र में कुमार घरेलू क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गये जिसने सचिन तेंदुलकर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शून्य पर ऑउट किया।[८] इस सत्र में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कुमार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से जेसी राइडर के स्थान पर खेलने का मौका दिया गया।[९]

इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार को सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए जेसी राइडर की जगह रिप्लेस किया गया था।[१०] खेले और बाद में पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम का प्रतिनिधित्व किया। फिर 2014 से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते आ रहे हैं।[११]

व्यक्तिगत जीवन

भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवम्बर 2017 को नूपुर नागर के साथ शादी की।[१२]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite news
  3. साँचा:cite news
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite news
  6. साँचा:cite news
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. साँचा:cite news
  11. साँचा:cite news
  12. साँचा:cite news

लुआ त्रुटि mw.title.lua में पंक्ति 318 पर: bad argument #2 to 'title.new' (unrecognized namespace name 'Portal')।

साँचा:navbox

साँचा:football squad