भारतीय १० रुपये का नोट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
दस रुपये
(भारत)
मूल्य१०
चौड़ाई१२३ मि॰ मी॰
ऊँचाई६३ मि॰ मी॰
सुरक्षा विशेषताएँसुरक्षा धागा, गुप्त चित्र, सूक्ष्म अक्षर, सील मुद्रण, प्रतिदीप्तिशील स्याही, विभिन्न दृश्य स्याही, जल-चिह्न, रजिस्टर यंत्र द्वारा देखे जा सकने वाले छोटे से बड़े अंक।[१]
मुद्रण वर्षजनवरी २०१८ – वर्तमान
अग्र भाग
चित्र:10 INR Obs 2017.jpg
रेखा-चित्रमहात्मा गाँधी
रेखा-चित्र तिथि२०१७
पश्च भाग
चित्र:10 INR Rev 2017.jpg
रेखा-चित्रकोणार्क सूर्य मन्दिर
रेखा-चित्र तिथि२०१७

साँचा:template other

भारतीय १० रुपये का नोट (₹१०) भारतीय रुपये का एक सामान्य मूल्यवर्ग है। ₹१० का नोट महात्मा गाँधी श्रेणी का के सबसे पहले नोटों में से एक है, जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा जारी किया गया था। यह नोट वर्तमान में चलन में है।[२]

औपनिवेशिक काल में जारी व प्रचलित १० रुपये का नोट का १९२३ से ही लगातार मुद्रण हो रहा है, जब भारतीय रिज़र्व बैंक ने नोटों के मुद्रण का पदभार सम्भाला।[३]

नई महात्मा गाँधी श्रेणी का नोट

५ जनवरी २०१८ को भारतीय रिज़र्व बैंक ने १० के नये नोट की बदलावों के साथ घोषणा की।[४]

आकृति

भारतीय रिज़र्व बैंक ने नये महात्मा गाँधी श्रेणी के १० की मुद्रा को जारी किया जिसके पश्च भाग में कोणार्क सूर्य मन्दिर है। आधार का रंग चॉकलेट भूरा है। नोट की आकृति ६३ मि॰ मी॰ x १२३ मि॰ मी॰ है।

सुरक्षा विशेषताएँ

  • रजिस्टर की सहायता से अरबी अंक 10 को देखा जा सकता है
  • देवनागरी अंक १०
  • मध्य भाग में महात्मा गाँधी का चित्रण
  • सूक्ष्म अंक 'RBI', 'भारत', 'INDIA' तथा '10'
  • सुरक्षा धागा जिसपर ‘भारत’ तथा 'RBI' अंकित है
  • दायीं ओर अशोक स्तम्भ का चित्र
  • अंक 10 का जल-चिह्न
  • ऊपर बायीं ओर तथा निचले दायीं और पर अंक पट्टिका जिसपर आरोही क्रम में 10 लिखा है
  • बाएँ भाग में मुद्रण वर्ष अंकित है

पुरानी महात्मा गाँधी श्रेणी का नोट

आकृति

१० का पुराना हात्मा गाँधी श्रेणी का नोट नारंगी-बैगनी रंग का है, जिसमे अग्र भाग पर महात्मा गाँधी का चित्र तथा भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर हैं। इसमे ब्रेल पद्धति को भी शामिल किया गया है, जिससे दृष्टिबाधित लोग भी नोट को पहचान सकें। पश्च भाग में भारतीय गैण्डा, भारतीय हाथी तथा बंगाल बाघ का भारतीय जन्तु के रूप में चित्रण किया गया है।

२०११ में ₹ चिह्न को भी नोट पर सम्मिलित किया गया है।[५] जनवरी २०१४ में भारतीय रिज़र्व बैंक ने ३१ मार्च २०१४ से सभी २००५ के पूर्व के चलन से बाहर करने की घोषणा की। यह तिथि पहले १ जनवरी २०१५ तक बढाई गयी तथा फिर इसे ३० जून २०१६ तक विस्तारित कर दिया गया।[६]

सुरक्षा विशेषताएँ

१० के पुराने नोट पर निम्नलिखित सुरक्षा विशेषताएँ हैं:[७]

  • सुरक्षा धागा जिसपर 'भारत' लिखा है
  • महात्मा गाँधी का जल-चिह्न, जो कि मुख्य चित्र का दर्पण प्रतिबिम्ब है
  • नोट की अंक पट्टिका प्रतिदिप्तिशील तन्तुओं तथा विभिन्न दृश्य स्याही से मुद्रित है
  • वर्ष २००५ से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लाई गयी जैसे यंत्र द्वारा पढ़ी जा सकने वाला सुरक्षा धागा, जल-चिह्न तथा मुद्रण वर्ष नोट पर दिखते हैं

भाषाएँ

अन्य भारतीय रुपयाें की तरह १० के नोट पर भी इसका मूल्य १७ भाषाओं में लिखा है। अग्र भाग पर यह मूल्य अंग्रेजी तथा हिन्दी भाषाओँ में लिखा है जबकि पश्च भाग में एक भाषा पट्टिका है जिसमे भारत की २२ आधिकारिक भाषाओं में से १५ अंकित हैं। यह भाषाएँ अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार हैं। पट्टिका पर असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु तथा उर्दू अंकित है।

मूल्यवर्ग केन्द्रीय स्तर की आधिकारिक भाषाओं में (सबसे नीचे या छोरों पर)
भाषा १०
अंग्रेजी Ten rupees
हिन्दी साँचा:lang
मूल्यवर्ग अन्य १५ राज्यस्तरीय/अन्य आधिकारिक भाषाओं में (भाषा पट्टिका पर प्रदर्शित)
असमिया साँचा:lang
बंगाली साँचा:lang
गुजराती साँचा:lang
कन्नड़ साँचा:lang
कश्मीरी साँचा:lang
कोंकणी साँचा:lang
मलयालम साँचा:lang
मराठी साँचा:lang
नेपाली साँचा:lang
ओड़िया साँचा:lang
पंजाबी साँचा:lang
संस्कृत साँचा:lang
तमिल साँचा:lang
तेलुगु साँचा:lang
उर्दू साँचा:lang

अशोक की लाट श्रेणी

१९७० में जारी हुई १० रूपए के नोट की अशोक की लाट श्रेणी के अग्र भाग में अशोक स्तम्भ तथा मूल्यवर्ग असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु तथा उर्दू भाषाओं में अंकित था तथा पश्च भाग में दो मोर तथा अंग्रेजी भाषा में लिखा मूल्यवर्ग अंकित है।[८]

जॉर्ज षष्ठम् श्रेणी

चित्र:Colonial Indian Ten Rupees Observe (1937-43).jpg
१९३७ से १९४३ के मध्य भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी १० रुपये का नोट
चित्र:Colonial Indian Ten Rupees Reverse (1937-43).jpg
१९३७ से १९४३ के मध्य भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी १० रुपये का नोट

१९३७ में जारी हुई जॉर्ज षष्ठम् श्रेणी के अग्र भाग में जॉर्ज षष्ठम् का चित्र तथा पश्च भाग में दो हाथियों के साथ मूल्यवर्ग उर्दू, हिन्दी, बंगाली, बर्मी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ तथा गुजराती भाषाओं में अंकित है।[९]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।