ब्लैक फ्राइडे (फ़िल्म एल्बम)
ब्लैक फ्राइडे | ||||
---|---|---|---|---|
चित्र:IndianoceanKandisa.jpg | ||||
फिल्म एल्बम इंडियन ओशॅन द्वारा | ||||
जारी | ३ मई २००५[१] | |||
रिकॉर्डिंग | २००४ | |||
संगीत शैली | फ्यूज़न | |||
लंबाई | ४९:१६ | |||
लेबल | टाइम्स म्यूजिक | |||
इंडियन ओशॅन कालक्रम | ||||
|
साँचा:italic titleसाँचा:main other
ब्लैक फ्राइडे २००७ की इसी नाम की फ़िल्म की संगीत तथा स्कोर एल्बम है। एल्बम में संगीत इंडियन ओशॅन बैंड द्वारा दिया गया है, और यह उनका पहला फिल्म साउंडट्रैक है।[२] इसमें कुल नौ गीत हैं, जिनमें से तीन में बोल हैं, और शेष छह इंस्ट्रुमेंटल हैं। ब्लैक फ्राइडे ३ मई २००५ को टाइम्स म्यूजिक द्वारा रिलीज़ की गयी थी।
निर्माण
फिल्म के डायरेक्टर, अनुराग कश्यप, अरिंदम मित्र के साथ इंडियन ओशॅन से मिलने दिल्ली आये, जहाँ उन्होंने इंडियन ओशॅन को अपनी आगामी फिल्म, ब्लैक फ्राइडे में "गैर-फ़िल्मी" संगीत देने के लिए कहा।[३] इसके अतिरिक्त कश्यप ने बैंड को संगीत में एक्सपेरिमेंट करने के लिए खुली छूट दी।[४] इंडियन ओशॅन को ही अपनी फिल्म का संगीत बनाने के लिए कहने के लिए कश्यप ने निम्न कारण दिया: साँचा:cquote
बैंड ने एल्बम के लिए चार मूल धुन बनाए, लेकिन उनमें से केवल तीन को ही अंतिम एल्बम में रखा गया।[४] कश्यप ने कुछ गीतों को सुना, और एल्बम में "बन्दे" उन्हें विशेषकर पसंद आया था। बाद में पीयूष मिश्रा ने "गीत का अनुभव" पाने के बाद इसके बोलों को लिखा।[२] इस गीत के अलावा मिश्रा ने २ अन्य गीत, "बादशाह इन जेल" और "भ्रम बाप के" भी लिखे। ब्लैक फ्राइडे को २००३-०४ में तीन महीनों में रिकॉर्ड किया गया था,[३] और के जे सिंह, जो इंडियन ओशॅन के साथ कन्दीसा में काम कर चुके थे, इस एल्बम के ध्वनि इंजीनियर और सह-निर्माता थे।[५] एल्बम के इंस्ट्रुमेंटल गीतों में ब्रास वाद्ययंत्रों का, काष्ठ वाद्यों का और डिजिटल ध्वनियों का व्यापक उपयोग है;[५] और इसके अतिरिक्त उपयुक्त ध्वनियों के लिए बैंड ने पहली बार सैक्सोफोन, क्लैरिनेट और इलेक्ट्रिक गिटार का भी उपयोग किया है।[३]
गीत सूची
सभी गीत पीयूष मिश्रा द्वारा लिखित; सारा संगीत इंडियन ओशॅन द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | अवधि |
---|---|---|
1. | "बन्दे" | ७:४८ |
2. | "बादशाह इन जेल" | ७:२६ |
3. | "भ्रम बाप के" | ८:३६ |
4. | "ओपनिंग/प्री ब्लास्ट" | ४:२८ |
5. | "बम प्लांटिंग" | ३:५५ |
6. | "मेमन हाउस" | ६:१७ |
7. | "आरडीएक्स" | ३:११ |
8. | "ट्रेनिंग" | ३:५९ |
9. | "चेस" | ३:३१ |
कुल अवधि: | ४९:१६ |
परिणाम
व्यावसायिक रेटिंग | |
---|---|
समीक्षकों से प्राप्त रेटिंग | |
स्त्रोत | रेटिंग |
आलम्यूसिक | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
इंडियाएफएम | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
प्लेनेट बॉलीवुड | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
ब्लैक फ्राइडे इंडियन ओशॅन की सबसे सफल एल्बम है, और गीत "बन्दे" तत्काल हिट होकर फिल्म चार्ट पर नंबर २ तक पहुंचने में सफल रहा।[९][१०] इस गीत की म्यूजिक वीडियो, जिसे बिरसा दासगुप्ता ने बनाया था, भी काफी लोकप्रिय हुई।[११] इन गीतों को समीक्षकों द्वारा "हॉण्टिंग"[१२] और "गूज़बम्प इंड्यूसिंग" कहा गया।[१३]
प्लैनेट बॉलीवुड द्वारा इसे ९०/१० की रेटिंग दी गयी थी, और इंडियाएफएम ने ३.५/५ की रेटिंग दी। बिज़नेस स्टैन्डर्ड ने अपने समीक्षा में इसे "इस समय की सबसे अच्छी एल्बमों में से एक।" लिखा,[१४] और द हिन्दू ने लिखा कि इसे "अवश्य खरीदना चाहिए।"[१५]
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ अ आ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ अ आ इ Interpreters of Melodyसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ अ आ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ अ आ Indian Ocean - Black Friday साँचा:webarchive
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ Indian Ocean kicks off fourth US Tour साँचा:webarchive
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
बाहरी कड़ियाँ
- ब्लैक फ्राइडे इंडियन ओशॅन के आधिकारिक जालस्थल पर