बुद्ध पार्क, रवंगला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox बुद्ध पार्क भारत के सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम जिले में रवंगला के पास स्थित एक पार्क है। इसे तथागत त्सल के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण कार्य 2006 से 2013 के दौरान किया गया। यह पार्क 3 एकड़ में फैला है और इसके केन्द्र में गौतम बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा स्थित है जिसकी ऊँचाई 130 फीट (40 मीटर) है। इसके आलावा पास में ही रलांग बौद्ध मठ स्थित है जो तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रमुख मठों में से एक है।[१]

इतिहास

बुद्ध पार्क का औपचारिक उद्घाटन 25 मार्च 2013 को 14वें दलाई लामा ने किया था।[२] यह उद्घाटन गौतम बुद्ध की 2050वीं जंयती पर किया गया था। बुद्ध की प्रतिमा सिक्किम सरकार और यहाँ के लोगों के संयुक्त प्रयास से निर्मित है जिसका निर्माण राज्य सरकार ने एक योजना के तहत इस क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया था। परिसर के भीतर डोज़ो झील और इसके चारों तरफ जंगल के आवरण से घिरा परिदृश्य है। इसके चारों ओर हिमालय की चोटियाँ, जैसे कंचनजंघा, माउंट पंडिम, माउंट सिनिओल और काबरू मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं।[३]

बुद्ध प्रतिमा

बुद्ध पार्क में एक खूबसूरत मैनीक्योर और भूमिस्पर्श मुद्रा में बुद्ध की 130 फीट उँची ताँबे की प्रतिमा के सामने सुन्दर पानी के फव्वारे के बीच घुमादार सड़कें, देवदार पेड़ों की छटाएँ प्राकृतिक परिवेश की शांति में चार चाँद लगा देती है। यहाँ अप्रैल-मई के महीनों में रंग-बिरंगें अनेक किस्म के फूल खिलते हैं। रंवगला में सितम्बर से नवंबर के महीनों में सफेद बरफ से ढ़का हिमालय देखा जा सकता है। मठ में एक संग्रहालय भी हैं जिसमें गौतम बुद्ध के जीवन की कहानी के साथ-साथ पर्यटकों और भिक्षुओं के लिए ध्यान करने की व्यवस्था भी है। इसके करीब अनेक छोटी-छोटी दुकाने हैं जहाँ से यादगार के तौर पर विविध सामान पूजा सामग्री इत्यादि ख़रीद सकते हैं। बुद्ध पार्क में प्रवेश के लिये प्रतिव्यक्ति शुल्क 50 रूपये है। यह सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।[४]

आवागमन

बुद्ध पार्क भारत के दिक्षिण सिक्किम जिला रवंगला शहर में स्थित है। रवंलाग शहर सड़क, रेल, वायु मार्ग से जुड़ा हुआ है। यह बागडोगरा हवाई अड्डा से 126 किमी, जलपाईगुड़ी से 122 किमी, सिलीगुड़ी से 118 किमी, गंगटोक से 72 किमी और नामची से 26 किमी दूर स्थित है। दक्षिण सिक्किम जिला के मुख्लाय से राष्ट्रीयकृत परिवहन एसएनटी (SNT) बसें चलायी जाती हैं। इसके अलावा यहाँ निजी या सझा किराए पर टैक्सियाँ भी उपलब्ध हैं।[५]

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found।