बड़हलगंज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Barhalganj
{{{type}}}
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
ज़िलागोरखपुर ज़िला
प्रान्तउत्तर प्रदेश
देशसाँचा:flag/core
जनसंख्या (2001)
 • कुल१,२६,६१८
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

साँचा:template other

बड़हलगंज (Barhalganj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।[१][२]

विवरण

बड़हलगंज सरयू नदी के किनारे बसा हुआ एक कस्बा एवं नगर पंचायत है। यहाँ सबसे प्रसिद्ध मुक्तिपथ है। यहाँ पौहारी महाराज की कुटी के नाम से प्रसिद्ध मंदिर है जो राम जानकी मार्ग पर स्थित है। यहाँ पर कुछ प्रसिद्ध गाँव है - संसारपार ,कल्यानपुर , भैसौली, मरवट आदि। नगर पंचायत क्षेत्र के मध्य में प्रसिद्ध जलेश्वर नाथ मंदिर भी है। सरयू नदी के तट पर कई प्राचीन और प्रसिद्ध मन्दिर हैं। नगर के उत्तरी भाग में प्रसिद्ध विचित्रवीर हनुमान जी का मंदिर स्थित है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर स्थित है। कुछ ही दूर पश्चिम में करपात्री महराज जी की जन्म स्थली ओझवली गांव भी स्थित हैं। जहां उनका एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसमें उनकी मूर्ति स्थापित हैं। उनके साथ साथ-साथ वह मंदिर शिव भगवान के मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। बड़हलगंज में पूर्वांचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में सम्मिलित होने वाले दो शिक्षण संस्थान हैं- नेशनल इंटर कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज । नेशनल पीजी कॉलेज ही एक मात्र गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध उस क्षेत्र का ऐसा कॉलेज हैं जहां पर कृषि विज्ञान विषय की पढ़ाई होती है। इसके कृषि संकाय की ख्याति राष्ट्रीय स्तर की रही है । इस कॉलेज का अपना छात्रावास भी है जहां छात्र निवास करते है कई शिक्षक अपने विषय क्षेत्र की विद्वता के कारण आज लोगों द्वारा याद किए जाते हैं जैसे इण्टर कालेज में हिन्दी साहित्य के दो अध्यापक- के डी शुक्ल और कृष्ण मुरारी सिन्हा। बड़हलगंज में कई प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान भी है जिनमें से एक कैरियर फाउंडेसन क्लासेस के नाम से संस्थान है जहां से कई विद्यार्थियों ने अपने सपने साकार कर अपनी मंजिल पायी है और आगे भी पाते रहेंगे।।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975