बजरंगी भाईजान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
बजरंगी भाईजान
चित्र:Bajrangi Bhaijaan First Look Poster.jpg
पहले दृश्य की छवि
निर्देशक कबीर खान
निर्माता सलमान खान
रॉकलिन वैंकटेश
पटकथा कबीर खान
वी. विजेंद्र प्रसाद
परवेज़ शेख
असद हुसैन
अभिनेता सलमान खान
करीना कपूर खान
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
संगीतकार संगीत:
प्रीतम चक्रवर्ती
पार्श्व गायन:
जूलियस पैकीयम
छायाकार असीम मिश्रा
संपादक रामेश्वर एस॰ भगत
स्टूडियो सलमान खान फिल्म्स
कबीर खान फिल्म्स
वितरक एरोस इंटरनेशनल
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • July 17, 2015 (2015-07-17)
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

बजरंगी भाईजान[१] भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन कबीर खान ने व निर्माण सलमान खान और रॉकलिन वेंकटेश ने किया है।[२] इसमें सलमान खान, करीना कपूर खाननवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य पत्रों के रूप में हैं।[३] यह फ़िल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।[४]

चलचित्र कथावस्तु

यह कहानी पवन कुमार चतुर्वेदी (सलमान खान) की है, जिसे एक दिन एक छोटी बच्ची (हर्षाली मल्होत्रा) मिलती है। वह उसे उसके परिवार के पास पहुंचाने की कोशिश करता है। लेकिन उसे पता लगता है कि वह पाकिस्तान में रहती है। वह उसे लेकर उसके परिवार के पास पहुँचाने निकल पड़ता है। उसके बाद वह उस बच्ची को अपने घर में लेकर आता है और उससे पालने की कोशिश करता है लेकिन घर वाले उसे अपनाने से इंकार कर देते हैं क्योंकि वह मुसलमान है। उसके बाद उसे एक एंबेसी के पास लेकर जाता है और उस एजंट आदमी को मनाने की पूरी कोशिश करता है। पर लाख कोशिशों के बाद वह इंसान मान जाता है और वह मुन्नी को ले चल देता है। लेकिन कहानी में मोड इस समय आता है जब सलमान खान वापस मुन्नी को उसका चूड़ी देने आता है लेकिन तब तक वह जा चुकी होती है। सलमान खान का पीछा करता है और वह एक ऐसी जगह पहुंच जाता है जहां पर लड़कियों का बिजनेस होता है। जब वह अंदर घुसता है तो वह पागलों की तरह मुन्नी को खोजने लगता है। जब वोह कमरे में आता है तो तब उसे मुन्नी दिखती है उस आदमी के साथ जिसके साथ सलमान खान ने सौदा किया था। उसे देखते हैं कि वह अपने हाथ में दूसरे से पैसे लेकर वह मुन्नी को बेच रहा है। जैसी मुन्नी बजरंगी को देखती है तो वह तुरंत खुश हो जाती है और दौड़ के उसके पास जाकर उसे कस के पकड़ लेती है। यह देखकर पवन कुमार चतुर्वेदी के आंखों में आंसू आ जाता है। उस एरिया के लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते लेकिन सलमान खान उनकी धुलाई करता है और 11 को धूल चटा देता है उसके बाद वह मुन्नी को लेकर वहां से चला जाता है और यह ठान लेता है कि वह अब अकेला ही मुन्नी को पाकिस्तान पहुंचा कर आएगा। पाकिस्तान में जानेका वीजा ना होने की वजह से पवन बिना वीजा के पाकिस्तान जाकर मुन्नी को उसके घर भेजने का फैसला करता है। रसीका (करीना कपूर ) पवन को पाकिस्तान जानेका हौसला देती है। रास्तेपर आगे पवन पाकिस्तान बोर्डर पर पाकिस्तानी सुरक्षारक्षकोद्वारा पकड़ा जाता है।उन अफसरों को आपनि इमानदारी दिखाते हुए आखिर वे उसे बॉर्डर पार करने देते है और पवन पाकिस्तान पहुच जाता है।

आगे सफर में पवन की मुलाक़ात पाकिस्तानी मिडिया सवाददाता चाँद नवाब से होती है। आगे वह पवन की मदद करता है। मुन्नी का घर ढूडटे हुए वो तीनो काफी लंबा सफर तय करते है।पर बदकिस्मती से पवन पुलिस के हाथो पकड़े जाता है। आगे चाँद नवाब इन्टरनेट की मदद से मुन्नी और पवन की सफ़र में ली हुई तस्वीरे सभी देश के लोगो साझा करता है जिससे ये एक न्यूज़ बन जाती है और सफर के दौरान चाँद नवाब को मुन्नी का घर मिल जाता है मुन्नी अपनी माँ से गले मिलती है। बेटी के मिलने की ख़ुशी में उसकी माँ रोती है।

लेकिन अब बारी है पवन को छुडाने की जिसे चाँद नवाब उसे बजरंगी भाईजान के नाम से बुलाता है वो सबसे अपील करता है की पाकिस्तान पुलिस उसे भारत को सौप दे. दोनों ही देश के लोग बजरंगी भाईजान की रिहाई की गुहार लागाते है। आखिर पुलिस मान जाती है और बॉर्डर पर पवन की अभिमान से सफलतापूर्वक  रिहाई होती है।   

कलाकार

निर्माण

इस फ़िल्म का निर्माण 3 नवंबर 2014 को नई दिल्ली में शुरू हुआ। दूसरे हिस्से का निर्माण एनडी स्टूडियोज़, कर्जत में हुआ। तीसरा हिस्सा मांडवा, राजस्थान में बना। 7 जनवरी 2015 में करीना को एक बच्चे के साथ मांडवा के किले के ऊपर क्रिकेट खेलते हुए देखा गया।[७]10 जनवरी 2015 को सलमान ने राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्कूली बच्चों के साथ शूट किया।[८]

संगीत

फ़िल्म का संगीत प्रीतम के द्वारा बनाया गया है। इसका पहला गाना "सेल्फ़ी ले ले रे" 3 जून 2015 को रिलीज़ किया गया,[९]जिसे विशाल डेडलानी, नक़श अज़ीज़ और प्रीतम द्वारा गाया गया है।

साँचा:track listing

प्रचार

इस फ़िल्म का टीज़र 28 मई 2015 को स्टार टीवी पर रिलीज़ किया गया। सलमान खान की फर्स्ट लुक 26 मई 2015 को शाहरुख़ खान द्वारा सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर पर दिखाई गयी।[१०]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite news
  6. साँचा:cite news
  7. "Salman Khan enjoys the view from Mandwa castle during 'Bajrangi Bhaijaan' shoot" (बजरंगी भाईजान फ़िल्माने के दौरान सलमान खान ने मंडवा किले के दृश्यों का आनन्द लिया) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (अंग्रेज़ी में) डेक्कन क्रॉनिकल, 8 जनवरी 2015
  8. "Salman Khan Surprises School Children on the Sidelines of Bajrangi Bhaijaan Shoot" (सलमान खान ने बजरंगी भाईजान फ़िल्माने के मौके पर विद्यालयी बच्चों को अचरज में डाला) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (अंग्रेज़ी में) एनडीटीवी. 10 जनवरी 2015
  9. "Selfie Le Le Re Song from Salman Khan's Bajrangi Bhaijaan" (सलमान खान की बजरंगी भाईजान से गाना सेल्फी ले ले रे) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (अंग्रेज़ी में) मूवीन्यूज़ डॉट इन, अभिगमन तिथि: 09 जून 2015
  10. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ