ए फ़्लाइंग जट्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(फ्लाइंग जट्ट से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
ए फ़्लाइंग जट्ट
चित्र:A Flying Jatt Poster.jpg
फ़िल्म का पहला दृश्य
निर्देशक रेमो डीसूजा
निर्माता एकता कपूर
शोभा कपूर
लेखक मयूर पूरी
(डायलॉग)
पटकथा तुषार हिरनन्दनी
कहानी रेमो डीसूजा
अभिनेता साँचा:ubl
संगीतकार सचिन जिगर
छायाकार विजय अरोड़ा
संपादक नितिन एफ़ सी पी
स्टूडियो बालाजी मोशन पिक्चर्स
वितरक एएलटी एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • 25 August 2016 (2016-08-25)[१]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 35 crore[२]
कुल कारोबार 40.90 crore[३]

साँचा:italic title

ए फ़्लाइंग जट्ट २०१६ की एक बॉलीवुड हिन्दी भाषी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ,जैकलिन फर्नांडीस तथा प्रोफेशनल रेसलर नाथन जॉन्स मुख्य किरदार में है। [४][५] फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया, जबकि जैकलिन फर्नांडीस ने श्रॉफ की प्रेमिका का किरदार निभाया। फ़िल्म २५ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित हुई। [६][७]

कहानी

एक अमीर और प्रभावशाली व्यापारी, मल्होत्रा (के के मेनन) झील के पास एक फेक्टरी बनाता है, जिससे बहुत सारा प्रदूषण होता है और जहरीला तत्व बाहर निकलता रहता है। वो तेजी से कचरे को बाहर करने के लिए एक पुलिया बनाना चाहते रहता है, लेकिन इसी बीच उसे पता चलता है कि वहाँ एक पवित्र पेड़ है, जो ढिलोन (अमृता सिंह) का है, जो अपने दो बेटों, अमन (टाइगर श्रोफ) और रोहित (गौरव पांडे) के साथ रहती है। अमन स्कूल में मार्शल आर्ट सिखाते रहता है, जो उसी स्कूल में पढ़ाने वाली, कीर्ति पर लट्टू रहता है।

मल्होत्रा पहले उस परिवार से जमीन खरीदने की कोशिश करता है, पर बात न बनने पर वो राका (नाथन जोन्स) को ये काम देता है। वो उस पेड़ को काटने के लिए आ जाता है और तभी अमन वहीं रहता है, और उसे रोकने की कोशिश करते रहता है। राका उसे बहुत बुरी तरीके से मारता है, और जब वो उस पेड़ को काटने जाते रहता है कि तभी बिजली गिरती है और वो उस वजह से बहुत दूर फेक्टरी के विषैले कचरे में गिर जाता है।

अगली सुबह जब अमन उठता है तो अपने आप को बिस्तर में पाता है और कोई चोट भी दिखाई नहीं देता है। उसे लगता है कि वो सब चीज उसके सपने में हुआ था। उसके बाद उसके साथ अजीब सी चीजें होने लगती है। वो छू कर किसी भी चीज से जानकारी प्राप्त कर लेता है। रोहित और उसकी माँ मान लेते हैं कि उसके पास विशेष शक्तियाँ हैं और उसकी माँ उसे सुपरहीरो घोषित कर देती है।

राका जीवित रहता है और पहले से कई गुना शक्तिशाली हो जाता है। बाकी के कचरे से वो धीरे धीरे और भी ज्यादा शक्तिशाली होते जाता है। अमन कई बार उससे लड़ने जाता है, जब तक कि उसे बहुत बुरी तरह से चोट नहीं आ जाती है। उसे और दर्द से बचाने के लिए उसका भाई, रोहित उसी जगह पर फ्लाइंग जट्ट बन जर चले जाता है। राका उसे मार देता है और सोचने लगता है कि उसने फ्लाइंग जट्ट को मार दिया। रोहित के मरने के बाद उसकी माँ अपने दूसरे बेटे को भी न खो दे, इस डर से जगह छोड़ कर भागने की सोचती है। पर अमन उससे एक आखिरी बार लड़ने के लिए तैयारी करता है।

फ्लाइंग जट्ट को मरा हुआ मान कर वे लोग राका से खुद निपटने की सोचते हैं। बढ़ते प्रदूषण से मल्होत्रा की बेटी भी प्रभावित हो जाती है और वो भी अब उन लोगों के ओर हो जाता है। राका वापस आ कर उन सभी को हमेशा के लिए खत्म करने की सोचता है और तभी फ्लाइंग जट्ट आ जाता है। राका उसे पवित्र पेड़ की ओर फेंक देता है और उसे मारने की कोशिश करते रहता है। वो फिर उठ कर राका को पृथ्वी के पास वाले उल्का में ले जाता है। वहाँ प्रदूषण न होने के कारण राका की ताकत कम हो जाती है। एक लंबी लड़ाई के बाद वो राका के शरीर में कड़ा घुसा देता है, जिसके बाद विस्फोट हो जाता है।

कलाकार

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite news
  6. साँचा:cite news
  7. साँचा:cite news
  8. साँचा:cite news
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ