फोथरिंघे किला
फोथरिंघे किला साँचा:lang-en[१] नॉथहैंप्टनशायर के ओउंडल के बाज़ार व नगर (साँचा:gbmapping). से उत्तर में साँचा:convert पर स्थित फोथरिंघे के गाँव में मौजूद था। इसका निर्माण संभवत: ११०० ई. में नॉर्थहैंप्टन के अर्ल साइमन डे सेन्लिस ने करवाया था। १११३ में इसका मालिकाना हक़ स्कॉटलैंड के राजकुमार डेविड के पास चला गया जब उन्होंने साइमन की विधवा से शादी कर ली। इसके बाद से तेरहवीं शताब्दी में इंग्लैंड के राजा जॉन के कब्जे में आने से पहले तक किले के मालिक विभिन्न स्कॉटैश राजकुमार बने रहे।
1220 तक फोथरिंघे किला का नियंत्रण चेस्टर के छठें अर्ल, रैनुल्फ़ डे ब्लोन्डेविले के हाथ में था। अगले वर्ष जनवरी में कुछ समय के लिये किले पर इंग्लैंड के राजा हेनरी ३, इंग्लैंड का राजा के विरोध में उतरे विलियम II डी फोर्ज़ का कब्जा हो गया था। फोर्ज़ के किले खाली करने के बाद हेनरी ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और एडवर्ड २ के शासनकाल तक यह किला शाही संपत्ति बना रहा।
यह यॉर्क के ड्यूकों का पसंदीदा घर रहा और राजा रिचर्ड ३ का जन्म यहीं १४५२ में हुआ था।
यह स्कॉटों की रानी, मैरी का अंतिम कारावास भी रहा जिनके खिलाफ इसी महल में मुकदमा चला व १५८७ में मृत्युदंड दिया गया।
१६३० में किला खाली कर दिया गया व इसके अधिकांश शाही साजो-समान हटा लिए गये। फिर यहाँ सिर्फ भवन ही बचा। किले की जगह ब्रिटेन की संरक्षित जगहों में शामिल है और आम जनता के घूमने फिरने के लिए खुली हुई है।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- टिप्पणियाँ
- संदर्भ ग्रंथ
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation
- साँचा:citation