फिल्लौरी (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
फिल्लौरी
चित्र:फिल्लौरी फ़िल्म पोस्टर.jpg
फिल्लौरी का पोस्टर
निर्देशक अन्शाई लाल
निर्माता अनुष्का शर्मा
कर्नेश शर्मा
लेखक अन्विता दत्त
पटकथा अन्विता दत्त
अभिनेता अनुष्का शर्मा
दिलजीत दोसांझ
सूरज शर्मा
मेहरीन पीरज़ादा
संगीतकार गाने:
शाश्वत सचदेव
जसलीन कौर रॉयल
पार्श्व संगीत:
समीर उद्दीन
स्टूडियो फॉक्स स्टार स्टूडियोज़
क्लीन स्लेट फ़िल्म्स
वितरक फॉक्स स्टार स्टूडियोज़
क्लीन स्लेट फ़िल्म्स
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • 24 March 2017 (2017-03-24) (भारत)
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

फिल्लौरी एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अन्शाई लाल ने किया है और निर्माण अनुष्का शर्मा और कर्नेश शर्मा ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और क्लीन स्लेट फ़िल्म्स के बैनर तले किया है। फ़िल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अनुष्का शर्मा एक भूत का किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म २४ मार्च २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। [१]

पात्र

कहानी

यह फ़िल्म फिल्लौर, (पंजाब) की एक प्रेम कहानी है। एक पंजाबी अनिवासी भारतीय लड़का कानन अपने बचपन के प्यार से शादी करने भारत लौटता है। पर संयोग से उसकी जन्म-कुण्डली से पता चलता है कि वो मांगलिक है और उसे अनु से शादी करने से पहले एक पेड़ से शादी करनी पड़ेगी ताकि उसके गृहस्थ जीवन में कोई व्यवधान ना आये। अनिच्छा से वो पेड़ से शादी कर लेता है पर बाद में वो ये देखकर हैरान हो जाता है कि कोई चमत्कारिक चीज़ उसका पीछा कर रही है। बाद में पता चलता है कि वो एक दयालु प्रेतात्मा शशि है। फ़िल्म में शशि की एक मार्मिक प्रेम कहानी भी जो अधूरी रह जाती है। शशि की अधूरी प्रेम कहानी का राज़ ही फ़िल्म की कहानी है। [२]

संगीत

फ़िल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव और जसलीन रॉयल हैं और गीतकार अनविता दत्त है। समीर उद्दीन ने फ़िल्म का पार्श्व संगीत बनाया है। फ़िल्म के संगीत वितरण अधिकार टी-सीरीज़ के पास हैं। प्रथम गाना "दम दम" १६ फरवरी २०१७ को रिलीज़ हुआ था। फ़िल्म की सम्पूर्ण एल्बम ६ मार्च २०१७ को रिलीज़ हुई। साँचा:track listing

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ