फ़ुरिगाना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
१८४० में प्रकाशित रसायन विज्ञान का परिचय (लेखक उदागावा योआन) में वोल्टा बैटरी का चित्र और विवरण। 

([[wikt:振り仮名|साँचा:ruby-jaり仮名がな]]?, Japanese pronunciation: [ɸɯɾigaꜜna] or [ɸɯɾigana])साँचा:category handler फ़ुरिगाना एक जापानी पठन सहायक है जिसमें छोटे काना को कानजी के पास छापा जाता है, ताकि उसके उच्चारण को दर्शाया जा सके। यह एक तरह का रूबी पाठ है। फ़ुरिगाना को जापानी में योमिगाना (読み仮名) या रुबी ルビ) भी कहते हैं। आधुनिक जापानी में इसे आम तौर पर दुर्लभ कानजी या दुर्लभ, अमानक पठन दिखाने के लिए या बच्चों और विद्यार्थियों के किताबों में इस्तेमाल किया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के पहले इसका चलन अधिक था।[१]

फ़ुरिगाना को आम तौर पर हिरागाना में लिखा जाता है, लेकिन कुछ मामलों में काताकाना का भी उपयोग होता है। खड़ी लिखाई (तातेगाकी) में फ़ुरिगाना को अक्षरों के बाएँ ओर रखा जाता है, जबकी समस्तरीय लिखाई (योकोगाकी) में इसे अक्षरों के ऊपर रखा जाता है।

दिखावट

फ़ुरिगाना को एक अक्षर के लिए लिखा जा सकता है, जिसमें फ़ुरिगाना को उस अक्षर पर केंद्रित होते हैं। जब ऐसा एक शब्द पर किया जाता है, तब पूरा फ़ुरिगाना शब्द उन सारे कानजी अक्षरों पर केंद्रित होता है, भले ही हर कानजी का उस फ़ुरिगाना शब्द में समान भाग न हो। ऐसा तब होता है जब उस जापानी शब्द का विशेष उच्चारण (जुकुजिकुन) होता है जिसका उस शब्द के कानजी के पठन से कोई संबंध नहीं है।

फ़ुरिगाना फ़ॉन्ट का डिज़ाइन ऐसे होता है कि दो काना अक्षर एक कानजी पर बैठ सकें। यदि उससे अधिक काना चाहिए, तो संक्षिप्त फ़ॉन्ट (पतले अक्षर) या रिक्ति बदली जाती है (कानजी के आसपास रिक्त स्थान भरना)। In case an isolated kanji character has a long reading—for example 〜に携わる (where reads たずさ , tazusa)—the furigana may instead spill over into the space next to the neighboring kana characters, without condensing or changing spacing. Three-kana readings are not uncommon, particularly due to yōon with a long vowel, such as ryō (りょう?) ; five kana are required for kokorozashi (志、こころざし?) and six for uketamawaru (承る、うけたまわる?) , the longest of any characters in the Joyo kanji. Very long readings also occur for certain kanji or symbols which have a gairaigo reading; the word "centimeter" is generally written as "cm" (with two half-width characters, so occupying one space) and has the seven-kana reading センチメートル (it can also be written as the kanji , though this is very rare); another common example is "%" (the percent sign), which has the five kana reading パーセント . These cause severe spacing problems due to length and these words being used as units (hence closely associated to the preceding figure)।

जब स्थानीय जापानी कुनयोमी और चीनी ओनयोमी उच्चारणों में अंतर दिखाना ज़रूरी है, जैसे जापानीस शब्दकोषों में, तब जापानी उच्चारणों को हिरागाना और चीनी उच्चारणों को काताकाना में लिखा जाता है। लेकिन यह अंतर केवल शब्दकोषों और संदर्भ विषयों में ही आवश्यक है। आम लिखाई में हिरागाना का उपयोग होता है। इसका एक अपवाद है आधुनिक चीनी स्थानों, व्यक्तियों और खाना के नाम - इन्हें कानजी में लिखा जाता है और फ़ुरिगाना में काताकाना का इस्तेमाल होता है; और अनौपचारिक लेखन में अक्सर केवल काताकाना में ही लिखा जाता है। ऐसा कभी-कभी दूसरे भाषाओं के शब्दों के लिए भी किया जाता है - 角獣 (अर्थात "एक सींग का जानवर") के ऊपर ユニコーン (युनिकोन) लिखा गया होगा, जापानी में यूनिकॉर्न शब्द के उच्चारण को दिखाने के लिए। लेकिन आम तौर पर यहाँ काताकाना का ही उपयोग किया जाता है।

उपयोग

इस नामपट्टी पर फ़ुरिगाना में अंग्रेज़ी अक्षर "JR" और नाम्बा स्टेशन के कानजी के उच्चारण को दिखाया गया है।

फ़ुरिगाना का उपयोग आम तौर पर बच्चों के किताबों में होता है, जिनसे सभी कानजी समझने की उम्मीद नहीं की जा सकती, पर हिरागाना में उच्चारण दिखाने से वे शब्द को समझ सकेंगे। क्योंकि बच्चों को हिरागाना पहले सिखाया जाता है, इसलिए बहुत छोटे बच्चों के किताबों में काताकाना पर हिरागाना फ़ुरिगाना होता है। साथ ही इन किताबों में हर कानजी पर फ़ुरिगाना दी जाती है। इसे जापानी में सोरुबी (総ルビ) कहते हैं।

बच्चों के मांगा और शोनेन मांगा फ़ुरिगाना का इस्तेमाल करते हैं। कई किताबों में उच्चारण सहायता होती है (मुख्यतः हिरागाना में पर कभी-कभी रोमाजी में)। यह सुविधा कुछ वेबसाइटों पर भी उपलब्ध है। ये उन लोगों में लोकप्रिय हैं जो जापानी सीख रहे हैं और जापानी कहानियों, उपन्यासों और लेखों को पढ़ना चाहते हों।

वयस्क जापानी भाषियों के लिए पाठों में फ़ुरिगाना का इस्तेमाल होता है दुर्लभ कानजी को दिखाने के लिए; प्रसारण सेवाओं में ऐसा ग़ैर-जोयो कानजी के लिए किया जाता है।

फ़ुरिगाना को अक्सर रेलवे स्टेशनों के कानजी और अंग्रेज़ी नामों के साथ दिखाया जाता है। मानचित्रों पर अटपटे नामों के उच्चारण को दिखाने के लिए भी फ़ुरिगाना का उपयोग होता है।

फ़ुरिगाना के बिना, द्वितीय विश्व युद्ध के पहले युवक लगभग अनपढ़ होते।  [२]

Furigana (振り仮名?)साँचा:category handler

नाम

जापानी नाम आम तौर पर कानजी में लिखे जाते हैं। क्योंकि एक कानजी के कई पठन हो सकते हैं, फ़ुरिगाना से अक्सर नाम का पठन दिखाया जाताहै। जापानी औपचारिक पत्रों में नाम लिखने के स्थान के पास फ़ुरिगाना में नाम लिखने की जगह होती है। काताकाना को अपेक्षा की जाती है।

कानजी में लिखे विदेशी नामों में भी फ़ुरिगाना का उपयोग होता है।ख़ासकर चीनी और कोरियाई नामों में: चीनी नामों को जापानी पठन के अनुसार उच्चारण किया जाता है और पठन हिरागाना में दी जाती है, जबकि कोरियाई नामों को कोरियाई पठन के अनुसार उच्चारण किया जाता है और उच्चारण काताकाना में दी जाती है। 

भाषा सीखना 

कानजी और कानजी यैगिक शब्दों को जापानी शिक्षण किताबों में फ़ुरिगाना के साथ दिया जाता है।

वैसे ही, विदेशी भाषाओं को सीखने की किताबों में शब्दों का उच्चारण फ़ुरिगाना में दी जाती है। जैसे, कोरियाई भाषा की किताब में हानगुल लिपि में शब्द पर फ़ुरिगाना से उच्चारण दिखाया जाता है। जापानी शिक्षा मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार, अंग्रेज़ी शिक्षा में जापानी फ़ुरिगाना का उपयोग नहीं करना चाहिए, जापानी और अंग्रेज़ी उच्चारण के अंतरों के मद्देनज़र। उदाहरण के लिए, "birthdate" (बर्थडेट) को जापानी में バースデイト लिखा जाएगा, जिसका उच्चारण है "बासुदेइतो"।

अन्य जापानी उच्चारण सहायता

ओकुरिगाना

ओकुरिगाना वे काना हैं जो शब्दों में कानजी मूल के बाद आते हैं, विशेषण या क्रिया को पूरा करने के लिए और विकार को दिखाने के लिए। इस तरह वे अधिक पठन वाले कानजी के वही उच्चारण को भी दिखा सकते हैं। उदाहरण: 上がる (あがる, आगारु) और 上る (のぼる, नोबोरु)। फ़ुरिगाना के विपरीत ओकुरिगाना को लिखना अनिवार्य है।

कुनतेन

कानबुन नामक लेखन शैली में साहित्यिक चीनी अक्षरों के जापानी उच्चारण किया जाता है। इसमें कुनतेन नामक चिह्नों का उपयोग होता है। फ़ुरिगाना से अलग, कुनतेन जापानी व्याकरण के अंगों को दिखाते हैं जिन्हें कानबुन में नहीं लिखा जाता और यह कि शब्दों को जापानी शब्दक्रम में कैसे लाया जाए।

फ़ुरिकानजी

फ़ुरिगाना का उपयोग शब्दों का अर्थ दिखाने के लिए भी होता है। विदेशी शब्दों पर काना या कानजी उस शब्द का अर्थ जापानी में दिखाया जा सकता है, जो उसके अनुवाद के बराबर है। १९वीं और २०वीं सदी में लेखक अक्सर विदेशी शब्दों को काताकाना में लिखकर फ़ुरिगाना कानजी में उनके अर्थ दिखाते थे। इस उपयोग को जापानी में  फ़ुरिकानजी (振り漢字) कहते हैं, क्योंकि फ़ुरिगाना काना का उपयोग को सुझाता है।

इन्हें भी देखें

संदर्भ सूची

  1. Geoffrey Sampson (1990).
  2. Defrancis, John (1986).

बाहरी कड़ियाँ

  • Add Ruby automatically for Japanese Web site—यह किसी भी जापानी वेबसाइट पर अंग्रेज़ी, हिरागाना, काताकाना, देवनागरी और रूसी अक्षरों में उच्चारण सहायता जोड़ सकता है।
  • The Furiganizer is a convenient online reading aid for all kinds of Japanese text. It automatically adds Furigana, offers easy access to the EDICT dictionary, and learns interactively which kanji the user already knows. Furiganized results can be printed or exported to Microsoft Word.