फतेहगंज पूर्वी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Fatehganj Purvi
{{{type}}}
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
ज़िलाबरेली ज़िला
प्रान्तउत्तर प्रदेश
देशसाँचा:flag/core
जनसंख्या (2001)
 • कुल७,७०६
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

साँचा:template other

फतेहगंज पूर्वी (Fatehganj Purvi) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली ज़िले में स्थित एक कस्बा है।[१][२]

विवरण

यह नगर बरेली जिले की पूर्बी सीमा पर स्थित है, इसी नगर के बाद तिलहर तहसील की सीमा प्रारम्भ होती है, लखनऊ से बरेली आने पर यह नगर बरेली से 40 किलोमीटर पहले स्थित है। नगर के पूर्व में तिलहर, पश्चिम में फरीदपुर स्थित हैं। यह कस्बा, बहगुल नदी के किनारे बसा हुआ है। इसकी मौजूदा जनसंख्या 15000 से अधिक है।इस थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 72 गांव शामिल है। इसके वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल भाजपा से है ।

परिवहन

यह नगर बरेली जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर पूर्व में, राषट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित है। यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन बिलपुर (उत्तर रेलवे) है, जहां बरेली प्रयाग एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं।

व्यापार और उद्योग

इस नगर की जीविका का मुख्य साधन व्यापार है। साहूकारा बाजार, स्टेशन रोड का बाज़ार यहाँ के मुख्य बाज़ार हैं। यहाँ का ट्रॉली का व्यापार दूर दूर तक प्रसिद्ध है। यहाँ की बनी ट्रॉलियां आस पास के अलावा अन्य प्रदेशों में भी खरीद कर ले जाई जाती हैं।

शिक्षा

यह आस पास के गावों के लिए शिक्षा का एक मात्र स्थान है। यहाँ लगभग 10 निजी विद्यालय हैं। यहाँ सरस्वती विद्या मन्दिर, कृषक समाज इंटर कॉलेज, अंबेडकर इन्टर काॅलेज आदि प्रमुख इंटर कॉलेज हैं। ग्लोरियस डिग्री कॉलेज व सरदार पटेल आई टी आई भी यही स्थित है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975