प्रशान्त तामांग
प्रशांत तामांंग प्रशान्त तामाङ | |
---|---|
![]() | |
पृष्ठभूमि की जानकारी | |
जन्म | साँचा:br separated entries |
मूल | नेपाल |
मृत्यु | साँचा:br separated entries |
शैलियां | Pop |
गायक, अभिनेता | |
वाद्ययंत्र | Vocals, Guitar, drums |
सक्रिय वर्ष | 2007—present |
प्रशान्त तामांग (नेपाली:प्रशान्त तामाङ) एक गायक और इन्डियन आइडल-3 प्रतियोगिता कै विजयी है[१]। इन्डियन आइडल के अन्तिम चरण तक पहुंचने वाले वे प्रथम भारतीय नेपाली है। वे इस प्रतियोगिता को जितने वाले प्रथम भारतीय प्रहरी जवान भी है। इनके पिता का देहान्त भारतीय प्रहरी के सेवा में कार्यरत अवस्था मै प्रहरी से सम्बन्धित दुर्घटना मै हुवा था। उनके पिता का इस प्रकार का वीर परन्तु दुःखद निधन कै बाद वेह अपने परिवार को सम्हाल्ने के लिए विद्यालय छोडकर भारतीय प्रहरी बल मै नौकरी करने लगे। इस लिए वेह औपचारिक संगीत सिकने से बंचित हो गए। उन्हौंने कोलकाता मै प्रहरी अर्केस्ट्रा मै ही अपना प्रतिभा कायम किया।
जीवनी
बाल्यकाल
प्रशान्त तामांग का जन्म हावड़ा, कोलकाता में रुपा तामांग और स्वर्गीय मदन तामांग के पुत्र के रूप में हुआ था[२]। उन्होंने अपने बाल्यकाल वहीं पर बिताया और वहीं के साउथ प्वाइंट विद्यालय में अध्ययन किया।[२] कोलकाता प्रहरी के एक दुर्घटना में उनके पिता की वीरगति के बाद उन्होंने कोलकाता प्रहरी बल में नोकरी की।[३] कोलकाता प्रहरी में वह प्रहरी आर्केस्ट्रा में गाते थे।[२] उनके परिवार में उनकी दादी, माता और बहन हैं।