प्रवेशद्वार:दिल्ली /मुख्यमंत्री

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

श्रीमती शीला दीक्षित, भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य मुख्य मंत्री हैं। इनको 15 दिसंबर,2003 में दूसरी बार दिल्ली विधान सभा के लिये चुना गया था। यह दिल्ली की दूसरी महिला मुख्य मंत्री हैं। इनका चुनाव-क्षेत्र है गोल-मार्केट। इन्हें राजनीति में प्रशासन व संसदीय कार्यों का का प्रचुर अनुभव है। इन्होंने केन्द्रीय सरकार में 1986 से 1989 तक मंत्री पद भी ग्रहण किया था। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष के पद पर, 1998 में कांग्रेस को दिल्ली में,अभूतपूर्व विजय दिलायी।श्रीमती शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च,1938 को हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से ली। बाद में स्नातक और कला स्नातकोत्तर की शिक्षा मिरांडा हाउस कालिज से ली। इनका विवाह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्रीमंडल के मंत्री रहे, श्री उमा शंकर दीक्षित के परिवार में हुआ। इनके पति स्व. श्री.विनोद दीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा के आदरणीय सदस्य रहे थे।