प्रतीक गांधी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
प्रतीक गांधी
Pratik Gandhi1.jpg
२०१७ में प्रतीक गांधी
Born
Occupationअभिनेता
Years active२००५–वर्तमान
Employerसाँचा:main other
Organizationसाँचा:main other
Agentसाँचा:main other
Notable work
साँचा:plainlistसाँचा:main other
Opponent(s)साँचा:main other
Criminal charge(s)साँचा:main other
Spouse(s)साँचा:marriageसाँचा:main other
Partner(s)साँचा:main other
Children1
Parent(s)स्क्रिप्ट त्रुटि: "list" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:main other

साँचा:template otherसाँचा:main other

प्रतीक गांधी एक भारतीय थिएटर और फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से गुजराती थिएटर और सिनेमा में काम करते हैं।[१] उन्हें २०२० में सोनी लिव पर प्रदर्शित की गयी जीवनी श्रृंखला स्कैम १९९२ में हर्षद मेहता की भूमिका के लिए खूब लोकप्रियता मिली।

प्रारंभिक जीवन

प्रतीक गांधी का जन्म सूरत, गुजरात में हुआ था। उनके माता-पिता जो शिक्षक थे। उन्होंने सूरत में अध्ययन किया जहां वह थिएटर कला में शामिल थे। वह डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन स्कूल में कम ग्रेड के कारण महाराष्ट्र में औद्योगिक इंजीनियरिंग का विकल्प चुना। उन्होंने स्नातक किया और दिन में रिलायन्स इण्डस्ट्रीज में इंजीनियर के रूप में काम करने लगे और शाम को थिएटर करने लगे। उन्होंने सातारा और पुणे में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के साथ काम किया और बाद में मुंबई में एक बहुराष्ट्रीय निगम के लिए भी काम किया।

करियर

प्रतीक गांधी को फिरोज भगत, अपरा मेहता, विप्रा रावल के साथ एक गुजराती नाटक आ प्यार के पेले पार में काम करने का अवसर मिला। यह नाटक व्यावसायिक रूप से सफल रहा। उन्हें गुजराती रंगमंच के एक अन्य कलाकार मनोज शाह के साथ भी अभिनय करने का मौका मिला। उन्हें गुजराती फिल्म बे यार (2014) में एक भूमिका मिली जो व्यावसायिक रूप से सफल रही। उन्होंने कई हिट नाटकों जैसे मेरे पिया गए रंगून, हू चंद्रकांत बख्शी के साथ-साथ अमे बढ़ा साठे तो दूनिया लाइये माथे जैसे थिएटर में काम करना जारी रखा, जिसमें उन्होंने कई भूमिकाएँ निभाईं। मोहन का मसाला के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी शामिल है; इसमें उन्होंने एक ही दिन में तीन भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में एक मोनोलॉग का प्रदर्शन किया था। उन्होंने रोंग साइड राजू (2016) में मुख्य भूमिका निभाई, जो व्यावसायिक रूप से सफल भी हुई। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।[२]

2020 की हंसल मेहता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज़, स्कैम 1992 में उन्होंने हर्षद मेहता की भूमिका निभाई[३][४] जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई।[५][६]

व्यक्तिगत जीवन

प्रतीक के माता-पिता पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने टेलीविजन और थिएटर अभिनेत्री भामिनी ओझा से 2009 में शादी की थी। उनकी एक बेटी है जिनका नाम मिराया है और उनका जन्म 2014 में हुआ था। उनके छोटे भाई का नाम पुनीत गांधी है, जो पेशे से एक डिजाइनर है, लेकिन उन्होंने लव नी भवई के गाने "अठैदा करे चे" में आवाज दी।[७][८][९]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web