पोगो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox TV channel

पोगो एक भारत में प्रसारित होने वाला एक बाल चैनल है। यह एक पूर्व अंग्रेज़ी चैनल है।

पोगो जो १ जनवरी २००४ को भारत में शरू हुई, वह टर्नर ब्रोडकास्टिंग की केबल और सेटेलाइट टेलीविजन चैनल है, यह चैनल टाइम वॉर्नर की एक इकाई है जो एनिमेटेड प्रोग्रामिंग केलिए बनी है। इस के आलावा यह चैनल पर कुछ जीवंत कार्यक्रम भी दिखाए जाते हैं, जिनका मुख्यालय बम्बई, महाराष्ट्र में है। यह कार्टून नेटवर्क का बंधु चैनल भी है।

पाकिस्तान और बंगलादेश में पोगो कार्टून नेटवर्क की जगह ३ घंटे दिखाई जाती है।

सामग्री

पोगो भारत में कई भाषाओं में उपलब्ध है। सभी शो अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध हैं, कुछ शो तमिल में भी उपलब्ध हैं। भारत के बाहर समय पाली संस्करण उपलब्ध है, जिसमे पोगो केवल अंग्रेजी में उपलब्ध है। पोगो पर कई सारे कार्टून्स और लाइव एक्शन प्रोग्राम्स दिखाए जाते हैं, इस वजह से पोगो लोकप्रिय बनी है। पोगो का एक ख़ास शो है जो हर शनिवार और रविवार को प्रदर्शित होता है, जो बहुत लोकप्रिय है। जो है, लाइट्स!कैमरा!पोगो। जिस पर फिल्म्स दिखाई जाती है। और पोगो के इतने लोकप्रिय होने का एक और भी कारण है, छोटा भीम। हाँ छोटा भीम की वजह से पोगो और ग्रीन गोल्ड एनीमेशन को २००९ में गोल्डेन कर्सर अवार्ड भी मिला है। इसी वजह से पोगो आज बच्चो में लोकप्रिय है।

कार्यक्रम

पोगो के मुख्य कार्यक्रम छोटा भीम तथा माइटी राजू हैं।