पॉलीघर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
श्री हरि पॉलीहाउस पेटेंटेड संरचना

पॉलीघर या पॉलीहाउस (Polyhouse) पॉलीथीन से बना एक रक्षात्मक छायाप्रद घर है जिसका उपयोग उच्च मूल्य वाले कृषि उत्पादों को उत्पन्न करने के लिये किया जाता है। यह अर्धवृत्ताकार, वर्गाकार या लम्बे आकार का हो सकता है। इसमें लगे उपकरणों की सहायता से इसके अन्दर का ताप, आर्द्रता, प्रकाश आदि को नियन्त्रित किया जाता है।

पॉलीहाउस की खेती, गांव धार, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

पॉली हाउस तकनीक का उपयोग संरक्षित खेती के तहत किया जा रहा है। इस तकनीक से जलवायु को नियंत्रित कर दूसरे मौसम में भी खेती की जा सकती है। ड्रिप पद्धति से सिंचाई कर तापमान व आद्र्रता को नियंत्रित किया जाता है। इससे कृत्रिम खेती की जा सकती है, इस तरह जब चाहें तब मनपसंद फसल पैदा कर सकते हैं। पॉली हाउस में विभिन्न प्रकार की खेती की जाती है जिससे कि कम समय तथा कम स्थान में अधिक से अधिक उत्पादन होता है. पॉली हाउस एक सिंगल तथा मल्टी स्पेम ढाचा होता है

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ