पूजा गांधी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
पूजा गांधी
Gandhiact.jpg

जन्म साँचा:br separated entries
जन्म का नाम संजना गांधी[२]
राजनीतिक दल बदावरा श्रमिक रायतारा कांग्रेस
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
साँचा:plainlist
व्यवसाय
  • अभिनेत्री
  • निर्माता
साँचा:center

पूजा गांधी (जन्म: संजना गांधी) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता हैं। ये मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी फिल्मों में काम करती हैं, और कई सारे तमिल, मलयालम, बंगाली और हिन्दी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। इन्हें महत्वपूर्ण सफलता 2006 में बनी फिल्म मूंगरु माले नाम की फिल्म से मिली थी, ये बॉक्स ऑफिस में सफल रहा और इस फिल्म ने इन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और अधिक पैसे लेने वाली दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री बना दिया। इस फिल्म में किए इनके अभिनय के कारण इन्हें कई सारे पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया था।[३][४][५]

इन्हें कन्नड़ फिल्म उद्योग में 'माले हुदुगी' नाम से इन्हें पहचाना जाता है।

निजी जीवन

इनका जन्म मेरठ में 7 अक्टूबर 1983 को एक पारंपरिक पंजाबी परिवार में हुआ था। इनके पिता, पवन गांधी पेशे से एक व्यापारी हैं, और माँ गृहिणी हैं। इनकी पढ़ाई मेरठ के सोफिया कान्वेंट और दीवान पब्लिक स्कूल में हुई थी। इनकी दो छोटी बहनें हैं, जिसमें से एक, राधिका गांधी हैं, जो इन्हीं की तरह कन्नड़ फिल्मों में अभिनेत्री का काम करती हैं। वहीं दूसरी छोटी बहन, सुहानी गांधी हैं, जो टेनिस खिलाड़ी हैं।[६][७]

इन्होंने नवम्बर 2012 को सगाई की थी, पर महीने भर के अंदर ही रिश्ता खत्म कर दिया।[८]

करियर

शुरुआत

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक ज़मीन से आसमान तक से शुरू की, जिसका निर्देशन अरुणा ईरानी ने किया था। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बंगाली भाषा में बनी फिल्म तोमके सलाम नाम की फिल्म से शुरू की थी। इस फिल्म में काम करते समय इनकी उम्र मात्र 19 साल की थी। ये फिल्म 2005 में प्रदर्शित हुआ। इस फिल्म में काम करने के बाद ये दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की ओर बढ़ीं और तमिल भाषा में बनी फिल्म कोक्की में काम किया। इस फिल्म को मध्यम समीक्षा मिली, पर बॉक्स ऑफिस में सफल घोषित हो गई।[६]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite news
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ