पुर्तगाली तिमोर
| पुर्तगाली तिमोर Timor Português | ||||||
| पुर्तगाली उपनिवेश | ||||||
| ||||||
| ||||||
पुर्तगाली तिमोर की 1869 की स्थापित सीमायें
| ||||||
| राजधानी | दिली (लिफाउ 1702 से 1769 तक) | |||||
| भाषाएँ | टेटम, पुर्तगाली, मलय | |||||
| Political structure | पुर्तगाली उपनिवेश | |||||
| राष्ट्र प्रमुख | ||||||
| - | राजा 1515-21 |
पुर्तगाल के मैनुएल प्रथम | ||||
| - | राष्ट्रपति 1974-75 |
फ्रांसिस्को दा कॉस्टा गोम्स | ||||
| गवर्नर | ||||||
| - | 1702-05 (प्रथम) | अंतोनियो कोएल्हो गुएरीयरो | ||||
| - | 1974-75 (अंतिम) | मारियो लेमोस पायरेस | ||||
| इतिहास | ||||||
| - | स्थापित | 1702 | ||||
| - | अंत | 28 नवंबर 1975 / 2002 | ||||
| मुद्रा | तिमोरी पताका (PTP) तिमोरी एस्कुदो (PTE) | |||||
पूर्वी तिमोर जब पुर्तगाल का एक उपनिवेश था उस समय यह पुर्तगाली तिमोर कहलाता था। पुर्तगाल के शासन के दौरान तिमोर द्वीप के शेष भाग पर पहले, नीदरलैण्ड ईस्ट इंडीज और बाद में इंडोनेशिया का नियंत्रण था।
पहली बार 1515 में जो यूरोपीय लोग तिमोर द्वीप पर आये थे, वो पुर्तगाली थे। डोमिनिकन फ्रायर्स ने 1556 में इस द्वीप पर एक पुर्तगाली बस्ती की स्थापना की थी और 1702 में इसे एक पुर्तगाली उपनिवेश घोषित किया गया था। 1974 में पुर्तगाल के लिस्बन में हुये एक सैन्य तख्तापलट के बाद बनी लोकतांत्रिक सरकार ने उपनिवेश उन्मूलन प्रक्रिया की शुरुवात की, 1975 में इंडोनेशिया ने पुर्तगाली तिमोर पर आक्रमण कर उसका नियंत्रण अपने हाथ में ले कर पुर्तगाली शासन का अंत कर दिया। इंडोनेशिया द्वारा इस प्रकार किये गये नियंत्रण को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली और इसे आधिकारिक तौर पर, 2002 में एक स्वतंत्र देश पूर्वी तिमोर के अस्तित्व में आने तक पुर्तगाली तिमोर ही कहा जाता रहा।