पी एस जीना
पी एस जीना एक भारतीय पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी है जो केरल राज्य बिजली बोर्ड और भारतीय राष्ट्रीय महिला टीम के लिए खेलती है। उन्क ज्न्म ९ जनवरी १९९४ को कलपेटा में हुआ था। उन्होंने २००९ में U१६ फीबा एशिया चैम्पियनशिप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कॉल-अप प्राप्त किया। वह स्पोर्ट्स डिवीज़न के लिए खेलती है और बाद में उन्होंने कृष्णनॉन कॉलेज, कन्नूर और कन्नूर विश्वविद्यालय के लिए कॉलेज बास्केटबॉल खेल खेले। जीना ने २०१२ में मलेशिया में U १८ एफआईएए एशिया चैम्पियनशिप फॉर वुमन में भारत के कनिष्ठ महिला टीम के लीडर के रूप में अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। वह पूरे टूर्नामेंट में चीन के वोंग के.ए. के बाद २०.२ अंक प्रति मैच के साथ दूसरे उच्चतम स्कोरर थी।
जीवनी
उनका जन्म केरल के वायनाड जिले के पंतिप्पोयिऴ बप्पनमल में हुआ था।[१] पालानिऴ्क्कुंकाला स्कारिया जोसेफ और लिज़ी उसके माता-पिता हैं।[१] उनके पति जैक्सन जॉनसन हैं, जो एक चालकुडी मूल के हैं, जो केएसबि-एंएन्सि में एक खरीद इंजीनियर हैं।[२] उनकी शादी 4 जुलाई, 2020 को हुई थी।[२]
पुरस्कार
२०२०: नेशनल सीनियर बास्केटबॉल टूर्नामेंट - मोस्ट वाल्युवबिऴ प्लेयऱ (सबसे मूल्यवान खिलाड़ी) पुरस्कार[३]