पितृवंश समूह क्यु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
पितृवंश समूह क्यु का फैलाव। आंकड़े बता रहें हैं के इन इलाकों के कितने प्रतिशत पुरुष इस पितृवंश के वंशज हैं।

मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह क्यु या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप Q एक पितृवंश समूह है। यह पितृवंश स्वयं पितृवंश समूह पी से उत्पन्न हुई एक शाखा है। इस पितृवंश के पुरुष मध्य एशिया के सभी समुदायों में और उत्तरी एशिया, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के आदिवासी समुदायों में पाए जाते हैं। अनुमान है के जिस पुरुष से यह पितृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग १७,०००-२२,००० वर्ष पहले जीवित था,[१][२] लेकिन इस बात पर विवाद है के वह किस क्षेत्र का निवासी था। कुछ विशेषज्ञों का कहना है की वह मध्य एशिया में रहता था, लेकिन अन्य वैज्ञानिक भारतीय उपमहाद्वीप या साइबेरिया को उसका घर बताते हैं।[३][४][५] भारत में इसकी एक अनूठी उपशाखा मिली है, लेकिन यह बहुत ही कम संख्या के भारतीय पुरुषों में पायी गयी है।[५]

अन्य भाषाओँ में

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. साँचा:cite journal
  2. साँचा:cite journal
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite journal