पानी पूरी
पानी पूरी | |
---|---|
पानी पूरी चटनी के साथ | |
उद्भव | |
संबंधित देश | भारत |
देश का क्षेत्र | उत्तर भारत |
व्यंजन का ब्यौरा | |
मुख्य साँचा:nowrap | आटा, मसलेदार पानी, प्याज, आलू, चना |
![]() |
यह एक शृंखला है जो भारतीय खाना के बारे में है। |
भारतीय खाना |
---|
![]() |
पानी पूरी एक प्रसिद्ध नाश्ता है इसे उत्तर भारत में पानी पूरी या गोलगप्पे, पूर्व भारत में फुचका या गुप चुप, दक्षिण भारत में पानी पूरी एवं पश्चिम भारत में गुपचुप के नाम से जाना जाता है| भारत के लोग इसे अक्सर दोपहर या शाम के समय खाना पसंद करते हैं | पानी पूरी २० से ज्यादा तरीकों से बनाया जाता है जिनमें खट्टा पानीपूरी, मीठी पानीपूरी, एवं तीखी पानीपूरी सबसे लोकप्रिय माना जाता है|
पानी पूरी को और भी मजेदार बनाने के लिए इसमें आलू, प्याज मिर्ची, मटर से बने हुए चोखेको आधा भरकर इमली के पानी से पूरा भरा जाता है| इसके अलावा अलग तरीकों के गोलगप्पे जिसमें सौंठ की चटनी, मीठी चटनी, मीठी गुलाब पानी, और दही के साथ भर कर भी बनाया जाता है।[१]
इतिहास
पानी पूरी का शाब्दिक अर्थ है "पानी की रोटी" इसके मूल के बारे में बहुत कम जानकारी है पानी पूरी शब्द 1955 में , और गोल्गप्पा शब्द को 1951 में दर्ज किया गया।[२][३]
बनाने की विधि
सामग्री
- पूरी: पूरी के लिए सूजी 1 कटोरी, मैदा 2 कटोरी व तेल तलने के लिए।
- विधि : सूजी व मैदा को मिलाकर एकदम सख्त (गाढ़ा) आटा गूँथें। एक घंटे गीले रुमाल से ढँककर रखें। तेल गरम करें व छोटे लोए करके पतली रोटी बेलें। छोटी कटोरी से गोले काटकर तलें
- पानी के लिए : कैरी या इमली 500 ग्राम, जलजीरा 4 चम्मच, काला नमक 2 चाय के चम्मच, लालमिर्च पावडर 1 चम्मच, शक्कर 4-5 चम्मच।
- विधि : कैरी या इमली के छोटे-छोटे टुकड़े करके कुकर में 4 कप पानी डालकर 2 से 3 सीटी आने तक उबालें। ठंडा होने पर मिक्सी में पीसें। अब इसे छान लें बाकी की सभी सामग्री मिलाकर 3 कप पानी और मिलाएँ और ठंडा कर लें।
- भरने के लिए : उबले आलू 4 मसले हुए, चटनी 3 चम्मच, बूँदी 1/4 कप भीगी हुई, काला नमक 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पावडर 1/4 चम्मच, जीरा (पीसा हुआ) 1/4 चम्मच नमक स्वादानुसार। सभी सामग्री मिलाकर रखें।
- मीठी चटनी के लिए : 2 चम्मच पिसे अमचूर को 1 कप पानी में भिगोकर उबाल लें। अब इसमें 1/2 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच जीरा पीसा हुआ, गरम मसाला 1/4 चम्मच, लालमिर्च 1/4 चम्मच, शक्कर 1/2 कप मिलाएँ और ठंडा करें। डुबोकर खाएँ।
तस्वीरें
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ "Some visitors are impressed with the unique foods of the city, famous among them are Aalu Chap (a hot potato preparation), Golgappa (a juicy preparation)..", The National Geographical Journal of India, page 116, published by National Geographical Society of India, 1955.
- ↑ Census of India, 1951, 8:1:474.