पश्चिम वर्जीनिया की मुहर
पश्चिम वर्जीनिया की मुहर | |
---|---|
संस्करण | |
पीछे | |
विवरण | |
सामंत | पश्चिम वर्जीनीया का राज्य |
अपनाया गया | 1863 |
ध्येयवाक्य |
Montani Semper Liberi Libertas E Fidelitate |
पश्चिम वर्जीनिया की मुहर सितम्बर 1863 में अपनाई गई थी।[१] मुहर के बीच में एक पत्थर का चित्र है जिसपर जून 20, 1863 लिखा हुआ है जो कि पश्चिम वर्जीनिया के अमेरिकी संघ में शामिल होने की तारीख है। पत्थर के सामने दो रायफल और एक स्वतन्त्रता टोपी रखी हुई है जो राज्य के लोगों द्वारा स्वतन्त्रता की लडाई के महत्व को दर्शाती है। पत्थर के दोनों ओर खडे दो व्यक्ति कृषि और उद्योग को प्रतिबिंबित करते हैं। पश्चिम में एक किसान जौ के ढेर के पास हल और कटार के साथ खडा है। दूसरी ओर एक खदानकर्मी कुदाल के साथ खडा है जिसके पीछे हथौडा रखा है। बाहरी पट्टी पर "State of West Virginia" पश्चिम वर्जीनीया का राज्य और राज्य का ध्येय वाक्य "Montani Semper Liberi", ("पर्वत हमेशा स्वतंत्र होते हैं"; राज्य का उपनाम "माउंटेन स्टेट" है) लिखे हुए हैं। मुहर के पीछे का हिस्सा राज्यपाल की आधिकारिक मुहर है।[२]
ध्येय वाक्य
Montani Semper Liberi (लैटिन अर्थ "पर्वत हमेशा स्वतंत्र होते हैं") पश्चिम वर्जीनिया के राज्य का आधिकारिक ध्येय वाक्य है। यह पश्चिम वर्जीनिया के आधिकारिक ध्येय वाक्य के रूप में राज्य के संविधान के लेख II, भाग 2-7 में सन 1872 में अपनाया गया था। लेख के अनुसार "राज्य की वर्तमान मुहर, "Montani Semper Liberi," पश्चिम वर्जीनिया की महान मुहर होगी, और राज्य के राज्यपाल के पास कानून के अनुसार आधिकारिक उपयोग करने के लिये रखी जायेगी।".[३] राज्य की मुहर बनाने वाले कलाकार जोसेफ़ एह डिस डेबार के द्वारा ही यह वाक्य सुझाया गया था।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web