पर्वतीय बटेर
साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
| पर्वतीय बटेर | |
|---|---|
| चित्र:Ophrysia superciliosa.jpg | |
| मादा (भूरी) और नर (सलेटी) | |
| Scientific classification | |
| Binomial name | |
| ऑफ़्रिसिया सूपरसिलिओसा ग्रे, १८४६
| |
| चित्र:Ophrysia map.png | |
| आवासीय क्षेत्र | |
| Synonyms | |
|
रोल्यूसस सूपरसिलिओसस |
पर्वतीय बटेर फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है जो केवल उत्तराखण्ड में देखा गया है और वह भी आख़िरी बार सन् १८७६ में। सन् १८७७ से पूर्व मसूरी और नैनीताल के नज़दीक से क़रीब एक दर्ज़न नमूने इकट्ठा किए गए। उन्नीसवीं सदी के मध्य में किए गए शोध से यह नतीजा निकला कि एक समय यह काफ़ी संख्या में रहा होगा, लेकिन उन्नीसवीं सदी के अंत तक यह यक़ीनन दुर्लभ हो चला था, जो यह दर्शाता है कि इसकी संख्या में काफ़ी गिरावट आई। उस समय से अब तक इसको नहीं देखा गया जिससे यह निष्कर्ष निकाला गया कि यह जाति अब शायद विलुप्त हो गई है। सन् १९८४ में सुआखोली के पास और पुन: सन् २००३ में नैनीताल के पास यह शायद फिर एक बार दिखा। सन् २०१० में ख़बर मिली कि एक शिकारी ने एक मादा देखी है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस पक्षी की शायद एक छोटी संख्या मध्य और निचली हिमालय श्रंखला में अब भी जीवित बची है क्योंकि इस तक पहुँच पाना या इसको देख पाना बहुत ही मुश्किल है। इस पक्षी की संख्या ५० से भी कम आंकी गई है।[२]
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite journal
- ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;iucnनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।