पराग अग्रवाल
पराग अग्रवाल | |
---|---|
[[Image:साँचा:wikidata|225px]] | |
हस्ताक्षर [[Image:साँचा:wikidata|128px]] |
पराग अग्रवाल (जन्म 21 मई 1984) [१] एक भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी कार्यकारी और नवम्बर 2021 से ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। [२] 2011 में पराग एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर से जुड़े और 2017 में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बने। 29 नवम्बर 2021 को जैक डोर्सी ने घोषणा की कि वह ट्विटर के सीईओ के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं और पराग तत्काल प्रभाव से उनकी जगह ले रहे हैं। [३]
पराग अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। [४] [५] बाद में वह मुंबई चले गये जहां उनके पिता भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी थे और उनकी माँ एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका हैं।उन्होंने परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 से पढ़ाई की। अग्रवाल ने 2001 में तुर्की में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2000 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 77वीं रैंक अर्जित की और 2005 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में डिग्री [६] इसके बाद वे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए। [७] [८]
2011 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर में शामिल होने से पहले पराग ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू अनुसंधान [९] में प्रबन्धकीय पदों पर कार्य किया। एडम मासिंगर के जाने के बाद ट्विटर ने अक्टूबर 2017 में अग्रवाल को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। [१०] दिसंबर 2019 में, ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने घोषणा की कि पराग प्रोजेक्ट ब्लूस्की के प्रभारी होंगे [११] [१२] जो विकेंद्रीकृत सोशल नेटवर्क प्रोटोकॉल विकसित करने की पहल है।
व्यक्तिगत जीवन
पराग का विवाह विनीता अग्रवाल से हुआ है। [१३] विनीता आंद्रेसेन होरोविट्ज़ नामक एक उद्यम पूंजी फर्म में एक सामान्य भागीदार हैं। [१४] पराग और विनीता का एक बेटा है। [१४]
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

- ↑ अ आ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।