न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला
གཉན་ཆེན་ཐང་ལྷ་
Nyenchen Tanglha Range
Nyainqentanglha from Qingzang Railway.jpg
चिंगहई-तिब्बत रेलमार्ग से न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला का नज़ारा
देश तिब्बत
(जनवादी गणतंत्र चीन)
उच्चतम बिंदु न्येनचेन थंगल्हा
 - ऊँचाई ७,१६२ मी. (२३,४९७ फीट)
 - निर्देशांक साँचा:coord
लंबाई ७०० कि.मी. (४३५ मील), NE

न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला (तिब्बती: གཉན་ཆེན་ཐང་ལྷ་, चीनी: 念青唐古拉山, अंग्रेज़ी: Nyenchen Tanglha Mountain Range) दक्षिणी तिब्बत में स्थित ७०० किमी तक चलने वाली एक पर्वत श्रेणी है। अपने से पश्चिम में स्थित कैलाश पर्वतमाला के साथ मिलाकर यह पारहिमालय शृंखला बनाती है। इसका नाम न्येनचेन थंगल्हा पर्वत पर पड़ा है जो इसका सबसे ऊँचा पहाड़ भी है।[१] न्येनचेन थंगल्हा की क़तार यरलुंग त्संगपो नदी (यानि ब्रह्मपुत्र नदी) से उत्तर में लगभग 30°30' उत्तर के अक्षांश (लैटीट्यूड) पर 90° पूर्व से लेकर 97° पूर्व के रेखांश (लॉगीट्यूड) तक चलती है। इसके साथ-साथ यरलुंग त्संगपो की दूसरी तरफ़ हिमालय हैं।[२]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. "Nyainqêntanglha Feng, China" स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। on Peakbagger.com. Retrieved 2011-11-24.
  2. Dorje, Gyurme (1999). Tibet (3rd ed.). Bath, UK: Footprint. ISBN 1-903471-30-3.