न्यूज़ीलैण्ड डॉलर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox

न्यूज़ीलैण्ड डॉलर (चिह्न: $; कूट: NZD) (साँचा:lang-mi) न्यूज़ीलैण्ड, कुक द्वीपसमूह, निउए, रॉस अधीनक्षेत्र, टोकेलाउ तथा ब्रिटिश क्षेत्र पिटकेर्न द्वीपसमूह की वैध मुद्रा है।[१] न्यूज़ीलैण्ड में इसे लगभग सदैव इसे डॉलर चिह्न $ चिह्न के साथ प्रदर्शित किया जाता है तथा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग करने के लिये "NZ$" से भी प्रदर्शित किया जाता है। मुद्रा व्यापार के सन्दर्भ में कभी कभी अनौपचारिक रूप से इसे "किवी" भी कहा जाता है,[२] क्योंकि न्यूज़ीलैण्ड की पहचान सामान्यतः वहाँ के स्वदेशी पक्षी किवी के साथ जुड़ी हुई है।

१९६७ में प्रचलन में आई यह मुद्रा १०० सेण्ट में विभाजित है। इसमे पाँच मूल्यवर्ग हैं—जिसमे पाँच नोट तथा पाँच सिक्के हैं—जिसमे सबसे छोटा १० सेण्ट का सिक्का है। औपचारिक रूप से इससे छोटे भी मूल्यवर्ग हैं, परन्तु महंगाई व अत्यधिक उत्पादन मूल्य के कारण प्रचलन से बाहर हैं।

न्यूज़ीलैण्ड डॉलर लगातार विश्व की १० सबसे अधिक मुद्रा व्यापार मुद्राओं में बना हुआ है, जिसका २०१३ के अनुसार वैश्विक विनिमय बाज़ार में लगभग २.०% दैनिक भाग है।[३]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

//-->