नेपाल की अर्थव्यवस्था
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
नेपाल का आर्थिक विकास एक जटिल विषय है जो शासनों के लगातार बदलते रहने से अत्यधिक प्रभावित हुआ है। यहाँ का शासन राजतन्त्र से लेकर वर्तमान वामपंथी सरकार तह विस्तृत है। नेपाली समाज २०वीं शताब्दी के मध्य तक एक कृषि-प्रधान समाज था। १९५१ में यह एक नयी व्यवस्था में कद्म रखा। उस समय विद्यालय, अस्पताल, सड़कें, संचार के साधन, बिजली, उद्योग आदि का नितान्त अभाव था। उसके बाद नेपाल ने सतत विकास किया है। नेपाल ने अपनी अर्थव्य्वस्था को आर्थिक उदारता के रास्ते पर चला दिया है। इस देश में बार-बार सरकारों का बदलना तथा भ्रष्टाचार दो मुख्य कारण हैं जो तीव्र आर्थिक विकास में बाधक हैं।
नेपाल का सकल घरेलू उत्पाद
नीचे बाजार मूल्य पर नेपाल का सकल घरेलू उत्पाद की सारणी दी गयी है। [१]
वर्ष | सकल घरेलू उत्पाद |
---|---|
1960 | 3,870 |
1965 | 5,602 |
1970 | 8,768 |
1975 | 16,571 |
1980 | 23,350 |
1985 | 46,586 |
1990 | 103,415 |
1995 | 219,174 |
2000 | 379,488 |