नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर
चित्र:NSSLogo.png
सिद्धांत नर सेवा नारायण सेवा
Founded साँचा:if empty
संस्थापक कैलाश चन्द्र अग्रवाल 'मानव'
प्रकार अ-लाभ संस्था
उद्देश्य पोलिया चिकित्सा
मुख्यालय उदयपुर, भारत
स्थान स्क्रिप्ट त्रुटि: "list" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
स्थान स्क्रिप्ट त्रुटि: "list" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
साँचा:longitem क्षेत्र साँचा:if empty
साँचा:longitem प्रशान्त अग्रवाल
साँचा:longitem साँचा:if empty
जालस्थल www.narayanseva.org
साँचा:longitem साँचा:if empty

नारायण सेवा संस्थान भारत के राजस्थान प्रान्त के उदयपुर में स्थित एक सेवाकारी संस्था है। [१]यह पोलियो रोगियों की असमर्थता को दूर करके उनको स्वावलंबी बनाने के प्रयास में संलग्न है।[२] इसे आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र प्राप्त है। इसके संस्थापक श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल हैं।

कार्य

यह संस्थान पिछले 23 वर्षो से पोलियो रोगियों को मुफ्त आपरेशन के साथ बैशाखी और तिपहिया वाहन उपलब्ध कराता है तथा स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराता आ रहा है। नारायण सेवा संस्थान में देश के अलावा अफ्रीकी और यूरोपीय देशों के पोलियो पीड़ित भी आपरेशन के लिए आते हैं।

संस्थान में अब तक 73,500 से अधिक पोलियों के निःशुल्क आपरेशन हो चुके हैं। करीब एक लाख 70 हजार बैशाखियों के साथ ही संस्थान ने हजारों तिपहिया साइकिलों का भी वितरण विकलांगों के बीच किया है। संस्थान ने पूरी दुनिया में पोलियो से होने वाली विकलांगता के खिलाफ अपने अभियान से पोलियो रोगियों में एक आशा का संचार किया है। संस्थान देश के कोने-कोने में अपना शिविर लगाता है।

संस्थान, दिव्यांग लोगों के लिये सामूहिक विवाह सम्मेलनों का भी आयोजन करता है।[३]

संस्थान के इन सेवा कार्यो को देखते हुए भारत सरकार ने नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश चंद्र अग्रवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया है।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ