नवजीत ढिल्लों
| व्यक्तिगत जानकारी | |||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| पूरा नाम | नवजीत कौर ढिल्लन | ||||||||||||
| राष्ट्रीयता | भारतीय | ||||||||||||
| जन्म | साँचा:br separated entries | ||||||||||||
| मृत्यु | साँचा:br separated entries | ||||||||||||
| खेल | |||||||||||||
| देश | भारत | ||||||||||||
| खेल | एथलेटिक्स | ||||||||||||
| प्रतिस्पर्धा | चक्का फेक | ||||||||||||
| उपलब्धियाँ एवं खिताब | |||||||||||||
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ | भाला फेक: 59.18 मी॰ (2018) | ||||||||||||
पदक अभिलेख
| |||||||||||||
नवजीत कौर ढिल्लन एक भारतीय ट्रैक एण्ड फील्ड खिलाड़ी हैं जो कि चक्का फेक में भाग लेती हैं। वह 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की कांस्य पदक विजेता हैं और 2014 में एथलेटिक्स की विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 59.18 मी॰ (194 फिट 1साँचा:frac इंच) है जो कि उन्होंने 2018 में बनाया था।
करियर
अमृतसर में जन्मी[१] ढिल्लन ने चक्का फेक में 2010 में भारतीय जूनियर ख़िताब तथा 2011 में राष्ट्रीय युवा का ख़िताब अपने नाम किया। उन्होंने अपना पदार्पण 2011 विश्व युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के साथ किया जिसमे वह क्वालिफाइंग दौर से आगे न बढ़ सकीं।[२] उन्होंने अपना पहला पदक (कांस्य) 2011 राष्ट्रमण्डल युवा खेलों में जीता।[३] ढिल्लन ने 2012 भारतीय जूनियर चैम्पियनशिप में गोला फेक व चक्का फेक दोनों में ही स्वर्ण पदक जीते तथा 2012 एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत जीता।
ढिल्लन ने 2013 में पहली बार सीनियर श्रेणी में पदार्पण किया, जहाँ 2013 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोला फेक व चक्का फेक दोनों में ही भाग लिया।[२] उन्होंने 2014 एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चक्का फेक में रजत तथा गोला फेक में कांस्य जीता।[४] 2014 विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 56.36 मी॰ (184 फिट 10साँचा:frac इंच) के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता। इस प्रकार से वह सीमा अंतिल के बाद इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी।[५]
ढिल्लन ने 2015 राष्ट्रीय खेलों में गोला व चक्का फेक दोनों में ही स्वर्ण जीते। उन्होंने 2016 व 2017 में किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। उन्होंने 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में चक्का फेक में कांस्य पदक जीता, जो कि उनका पहला अन्तरराष्ट्रीय सीनियर पदक था।[६][७]
अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ
| वर्ष | प्रतियोगिता | आयोजक | स्थान | स्पर्धा | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|---|
| 2011 | विश्व युवा चैम्पियनशिप | लील, फ्रांस | 11वां (क्वालिफाई) | चक्का फेक | 44.46 मी॰ |
| राष्ट्रमण्डल युवा खेल | डगलस, आईल ऑफ़ मैन | तृतीय | चक्का फेक | 45.27 मी॰ | |
| 2012 | एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप | कोलम्बो, श्रीलंका | द्वितीय | चक्का फेक | 44.78 मी॰ |
| 2013 | एशियाई चैम्पियनशिप | पुणे, भारत | नवां | गोला फेक | 12.91 मी॰ |
| सातवाँ | चक्का फेक | 45.33 मी॰ | |||
| 2014 | एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप | ताइपे, ताइवान | तृतीय | गोला फेक | 14.99 मी॰ |
| द्वितीय | चक्का फेक | 53.66 मी॰ | |||
| विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप | यूजीन, संयुक्त राज्य अमेरिका | तृतीय | चक्का फेक | 56.36 मी॰ | |
| 2015 | एशियाई चैम्पियनशिप | वूहान, चीन | छठां | चक्का फेक | 51.66 मी॰ |
| 2018 | 2018 राष्ट्रमण्डल खेल | गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया | तृतीय | चक्का फेक | 57.43 मी॰ |
राष्ट्रीय ख़िताब
- इण्डिया ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
- चक्का फेक: 2014, 2015
- गोला फेक: 2016, 2017
- राष्ट्रीय खेल
- गोला फेक: 2015
- चक्का फेक: 2015
सन्दर्भ
- ↑ अ आ Navjeet Dhillon स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. GC2018. Retrieved 2018-04-15.
- ↑ अ आ Navjeet Dhillon स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. IAAF. Retrieved 2018-04-15.
- ↑ Commonwealth Youth Games 2011. World Junior Athletics History (archived). Retrieved on 2014-08-16.
- ↑ 16th Asian Junior Athletics Championships Men Results स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. Taipei2014. Retrieved on 2014-07-13.
- ↑ Krishnan, Ram. Murali (2012-06-13). Ashraf steals the show in Asian Juniors with 80.85m world junior hammer lead स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. IAAF. Retrieved on 2018-04-15.
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web