नरगिस (अभिनेत्री)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
नरगिस
चित्र:Nargis in Awaara film.jpg
आवारा फ़िल्म में नरगिस
राष्ट्रीयता भारत
व्यवसाय अभिनेत्री
कार्यकाल 1935, 1942–1968
जीवनसाथी सुनील दत्त (1958–1981)
बच्चे संजय दत्त, प्रिया दत्त, नम्रता दत्त
पुरस्कार पद्मश्री (1958)साँचा:awdसाँचा:awdसाँचा:awd

नरगिस दत्त (१ जून १९२८ – ३ मई १९८१), जन्म नाम फ़ातिमा रशिद लेकिन बाद में नाम परिवर्तित कर दिया गया था। इनका जन्म कोलकाता ,पश्चिम बंगाल में हुआ था।[१]ये एक भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं जिन्होंने हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी। इन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत बचपन तलाश-ए-हक़ (१९३५) में ही कर दी थी लेकिन इन्होंने एक्टिंग करनी १९४२ में तमन्ना फ़िल्म से शुरू की थी।

१९५७ की मदर इंडिया फ़िल्म के लिए इनको एकेडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था साथ ही इस फ़िल्म के लिए इन्हें सबसे अच्छी फ़िल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया था।

इसके बाद इन्हें १९६७ में बनी रात और दिन फ़िल्म के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित की गई थीं।

निधन

इनका निधन 1981 में अग्नाशय कैंसर की वजह से हो गया था। इनके निधन से कुछ ही वर्षों पूर्व पुत्र संजय दत्त ने भारतीय सिनेमा में कदम रखा था। इनके निधन से ही तीन दिन बाद संजय दत्त की पहली फिल्म रोकी रिलीज हुई [२]

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
1967 रात और दिन
1964 यादें
1960 काला बाज़ार
1958 लाजवंती कविता निर्मल
1957 मदर इण्डिया राधा
1957 परदेसी चंपा
1956 चोरी चोरी कम्मो
1955 श्री ४२०
1953 आह
1953 पापी
1953 धुन
1952 अनहोनी
1952 अंबर
1952 आशियाना
1952 बेवफ़ा रूपा
1951 दीदार माला
1951 आवारा रीटा
1950 जान पहचान आशा
1950 प्यार
1950 खेल
1950 आधी रात
1949 बरसात
1949 अंदाज़ नीना
1949 लाहौर
1948 आग निम्मी
1945 हुमायूँ

सन्दर्भ

  1. 57. Shrimati Nargis Dutt (Artiste) –1980-81 स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। List of Nominated members, Rajya Sabha Official website.
  2. {{cite web|title=Nargis Dutt|url=http://www.nargisdutt.com/about.php%7Caccessdate=26 अप्रैल 2017}}