धूम्रलोचन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

धूम्रलोचन एक प्राचीन काल का प्रसिद्ध दैत्य था। जो प्रजापति कश्यप का दिति के गर्भ से उत्पन्न पुत्र था। वह वज्रांग , अरुण , हयग्रीव , हिरण्यकशिपु , हिरण्याक्ष और रक्तबीज का छोटा भाई था।

उत्पत्ति

धूम्रलोचन का अर्थ होता है धुएं के नेत्र। धूम्रलोचन महर्षि कश्यप के वरदान के कारण दिति के गर्भ से उत्पन्न हुआ था।

मृत्यु

धूम्रलोचन ने अपने सौतेले भाई रम्भ के पुत्र महिषासुर की ओर से देवी पार्वती के विरुद्ध युद्ध किया था। माता को उसने अपनी धुएं की शक्ति से बेहोश भी करना चाहा था लेकिन माता पार्वती ने उस धुएं को अपने पेट में समाहित कर लिया और धूम्रलोचन का वध कर दिया।