धारीदार पूँछ वाला तीतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
धारीदार पूँछ वाला तीतर
Hume's Barred-backed Pheasant by George Edward Lodge.png
Scientific classification
Binomial name
सिर्मैटिकस ह्यूमिए
ह्यूम, १८८१
Distribution syrmaticus humiae.png
पर्यावास का क्षेत्र

धारीदार पूँछ वाला तीतर या ह्यूम तीतर (अंग्रेजी नाम: Mrs. Hume's pheasant; द्विपद नाम: Syrmaticus humiae), भारत के पूर्वोत्तर हिमालय तथा चीन, म्यांमार तथा थाइलैंड में पाया जाने वाला एक तीतर प्रजाति का पक्षी है। यह भारतीय राज्य मणिपुर और मिज़ोरम का राज्य पक्षी भी है जहाँ इसे क्रमश: नांगयिन (मणिपुरी) और वावु (मिज़ो भाषा) नाम से जाना जाता है।[१]

भारत में इस तीतर को अंग्रेजी में ब्रिटिश प्रकृतिवादी एलन ऑक्टेवियन ह्यूम की पत्नी मैरी एन ग्रिंडल ह्यूम के नाम पर मिसेज़ ह्यूम्स फीजेंट (श्रीमती ह्यूम का तीतर) कहा जाता है। लगातार हो रही पर्यावास हानि, विरल आबादी और शिकार के कारण, इस तीतर का मूल्यांकन IUCN की लाल सूची में संकटासन्न के रूप में किया गया है। यह CITES के परिशिष्ट I पर सूचीबद्ध है।

विवरण

तीतर प्रजाति का यह पक्षी आकार में बड़ा, नर लगभग 90 सेमी तक लंबा होता है जबकि मादा का आकार 60-61 सेमी तक होता है।। इस जंगली तीतर का सिर धूसरी-भूरे रंग का, चेहरे की त्वचा लाल, शाहबलूती भूरी पक्षति (पर), पीले रंग की चोंच, नारंगी रंग की आँखों की पुतलियां, सफेद डैने और गर्दन पर धात्विक नीले रंग के पंख होते हैं। नर की एक लंबी धूसरी सफेद, काली और भूरे रंग की पूंछ होती है, जबकि मादा का रंग शाहबलूती भूरा होता है, जिसमें गर्दन का रंग सफ़ेद, मतमैले रंग का पेट और सफ़ेद रंग की पूंछ होती है।

यह दुर्लभ और अल्पज्ञात तीतर चीन, भारत, म्यांमार और थाईलैंड के पूरे वन क्षेत्रों में पाया जाता है। इनका आहार में मुख्य रूप से जंगल में मिलने वाली वनस्पति होती है। मादा पत्तियों, टहनियों और पंखों के घोंसले में तीन से बारह सफेद अंडे देती है।


सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।