धर्मेंद्र कोली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
धर्मेन्द्र सिंह कोली

सीमापुरी से
दिल्ली विधानसभा सभा के सदस्य
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
8 दिसम्बर 2013
पूर्वा धिकारी वीर सिंह धिंगन

राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी
संबंध संतोष कोली
निवास सुन्दर नगर, दिल्ली
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
साँचा:center

धर्मेन्द्र सिंह कोली दिल्ली से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा के लिए सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुये।

पूर्व जीवन एवं शिक्षा

कोली ने दसवीं कक्षा अखिल भारतीय माध्यमिक विद्यालय परीक्षा से २००५ में की।[१]

राजनीतिक जीवन

वर्ष २००५ से २०१३ तक कोली, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया द्वारा स्थापित परिवर्तन नामक संस्था में सामाजिक कार्यकर्ता व अपनी बहन संतोष कोली के सहायक रहे।[२] संतोष कोली आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्या थी। वो दिल्ली से सूचना का अधिकार अधिनियम एवं सामाजिक कार्यकर्ता थी। दिसम्बर २०१३ के दिल्ली विधान सभा चुनाओं के लिए वो आप की सीमापुरी विधानसभा सीट से दावेदार थी।[३] उन्हें चुनावों से पूर्व जून २०१३ में दिल्ली से सटे कौशांबी में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी।[४] संतोष कोली के निधन के बाद अगस्त २०१३ में धर्मेन्द्र को सीमापुरी से आप उम्मीदवार नियुक्त किया गया।[५][६] उन्होंने इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) के वीर सिंह धींगन को हराया। यह अनुसुचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित सीट है जहाँ २०१३ तक हमेशा कांग्रेस उम्मीदवार विजेता रहा है।[५][७][८]

व्यक्तिगत जीवन

कोली अविवाहित हैं और सुन्दर नगरी, दिल्ली के पुनर्वास कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं[१][५] यह कॉलोनी सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।[९] उनके एक बड़ी बहन है जिनका नाम उषा है।[१०]

सन्दर्भ

साँचा:navbox