दौसा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
दौसा
Dausa

साँचा:location map

सूचना
प्रांतदेश: दौसा ज़िला
राजस्थान
साँचा:flag/core
जनसंख्या (2011): 85,960
मुख्य भाषा(एँ): ढूंढाड़ी, हिन्दी
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

दौसा (Dausa) भारत के राजस्थान राज्य के दौसा ज़िले में स्थित

एक नगर है।[१][२]*जिसमें 12 उपखंड है। Dausa, mahwa, lalsot, sikrai, sikandra, baswa, bandikui, lawan, nagal rajwtana, ramgrah pachwara, pejupada.


विवरण

दौसा राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। यह जयपुर से 54 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर स्थित है।दौसा लम्बे समय तक बडगुर्जरो के आधिपत्य मे रहा।दौसा के किले का निर्माण भी गुर्जरों ने करवाया।आभानेरी मे स्थित चाँदबावडी का निर्माण भी इन्ही की देन हैं।दौसा दुल्हेराय को दहेज मे प्राप्त हुआ। दौसा का नाम पास ही की देवगिरी पहाड़ी के नाम पर पड़ा। दौसा कच्छवाह राजपूतों की पहली राजधानी थी। इसके बाद ही उन्होंने आमेर और बाद में जयपुर को अपना मुख्यालय बनाया। 1562 में जब अकबर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की जियारत को गए तब वे दौसा में रुके थे। दौसा में ऐतिहासिक महत्व के अनेक स्थान है जो यहाँ के प्राचीन साम्राज्य की याद दिलाते हैं आजादी के बाद सर्व प्रथम जो तिरंगा झंडा लाल किले पर फहराया गया वो दौसा जिले के पास स्थित गांव अलुदा में बनाया गया था। जो दौसा से 10 किमी की दूरी पर है दौसा को देवनगरी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ पञ्च महादेव स्थित हैं

प्रसिद्ध मन्दिर

दौसा को देवनगरी के नाम से भी जाना जाता है। झाझीरामपुर प्राकृतिक कुंड और रुद्र, बालाजी तथा अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान दौसा नगर से 45 किलोमीटर की दूरी पर है। पहाड़ियों से घिरी इस जगह की प्राकृतिक और आध्यात्मिक सुंदरता मन को सुकून पहुँचाती है। यह संत सुन्दर दास जी की नगरी है जहां उनका राजस्थान सरकार द्वारा पैनोरमा बनाया गया हैं। पहाड़ी पर प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव का मंदिर है। जहां सावन में लखी मेला लगता है।

मेंहदीपुर बालाजी

दौसा का प्रसिद्ध मन्दिर श्री मेंहदीपुर बालाजी घंटा मेहंदीपुर में स्थित है। हनुमान जी को समर्पित इस मंदिर का निर्माण श्रीराम गोस्वामी ने करवाया था। हनुमान जयंती, जन्माष्टमी, जल झूलनी एकादशी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, दीपावली, मकर संक्रांति, महाशिवरात्रि, होली और रामनवमी यहाँ धूमधाम से मनाए जाते हैं। मेहंदीपुर मंदिर के बारे में माना जाता है कि यहाँ प्रेतराज भूत-प्रेत से संकटग्रस्त लोगों का इलाज करते हैं। दुनिया भर में विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए यहाँ आते हैं।

हर्साद माताजी का मंदिर

माताजी के मंदिर को सचिनी देवी के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह दौसा का एक प्राचीन मंदिर है। देवी दुर्गा को समर्पित इस मंदिर में 12वीं शताब्दी की दुर्लभ मूर्तिकला को देखा जा सकता है।

नीलकंठ और पंच महादेव

नीलकंठ मंदिर

दौसा को देवनगरी के नाम से भी जाना जाता है। दौसा के मंदिर में भगवान शिव के पांच रूप, सहजनाथ, सोमनाथ, गुप्तेश्‍वर और नीलकंठ, विराजमान हैं। पठार के ऊपर स्थित नीलकंठ मंदिर प्राचीन भव्यता और आध्यात्म का प्रतीक है। यह मंदिर जिस पहाड पर बना है वह उल्टे सूप के आकार का है|

पपलाज माता मन्दिर

पपलाज माता मन्दिर लालसोट तहसील के ग्राम घाटा मे स्थित हैं। यह मंदिर जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय है। यह अरावली पर्वत माला पर जिला मुख्यालय से लगभग 40 कि. मीटर की दूरी पर स्थित है.

देवनारायण भगवान मन्दिर

दौसा जिले में गुर्जर जाति के आराध्य भगवान श्री देवनारायण भगवान का बहुत सुंदर मंदिर स्थित हैं। जिसका निर्माण देवनारायण मंदिर निर्माण समिति द्वारा कराया गया हैं। यह नायाब कलाकृति का एक बेजोड़ नमूना हैं। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं भगवान श्री देवनारायण की महीमा अनंत हैं।

यातायात और परिवहन

रेलमार्ग

दौसा नगर रेल मार्ग के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा है। यहाँ पर बाँदीकुई का महत्त्वपूर्ण जंक्शन भी है। 2915- आश्रम एक्सप्रेस, 2414- जम्मू जयपुर एक्सप्रेस और 2461- मंदोर एक्सप्रेस यहाँ से होकर गुजरती हैं।

सड़क़ मार्ग

आगरा और जयपुर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 21 दौसा ज़िले से होकर गुजरता है। पहले NH 11था जिसको अब बदल दिया गया हैं जयपुर से 55 किलोमीटर दूरी पर हैं

इन्हें भी देखें

  • दौसा ज़िला
  • यहाँ मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर सिकराय तहसील में है
  • अभानेरी की चाँद बावड़ी बसवा तहसील में है
  • यह NH_21 पर स्थित है
  • यहा रेल मार्ग है
  • इसमें निम्न तहसील है।dausa,mahwa,mandawar,bejupada,baswa,sikrai,nagalrajwtana,lawan,lalsot,ramgarh pachwara,rahuwas .....

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990