देवेन्द्र कुमार जोशी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी

एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी
जन्म साँचा:br separated entries
देहांत साँचा:br separated entries
निष्ठा साँचा:flag/core
सेवा/शाखा साँचा:navy
सेवा वर्ष 01 अप्रैल 1974 से 26 फ़रवरी 2014
उपाधि एडमिरल
नेतृत्व भारत के नौसेनाध्यक्ष
सम्मान साँचा:plainlist
सम्बंध चित्रा जोशी (धर्मपत्नी)

एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी(जन्म: 4 जुलाई 1954) भारत के २१वें नौसेनाध्यक्ष थे। वे 31 अगस्त 2012[१] से 26 फ़रवरी 2014[२] तक इस पद रहे। उन्होंने एडमिरल निर्मल वर्मा से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके त्यागपत्र के पश्चात् वाइस एडमिरल रॉबिन धवन इस पद पर आए।

करियर

ए‍डमिरल डी. के. जोशी ने 01 अप्रैल 1974 को भारतीय नौसेना के एक्‍जीक्‍यूटिव ब्रांच में कमीशन प्राप्त किया था। लगभग 38 वर्ष के अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न कमान, कर्मचारी और निर्देशात्मक पदों पर हुई नियुक्ति के दौरान अपनी सेवाएँ दीं। उन्होंने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग में 1996 से 1999 के दौरान रक्षा सलाहकार के रूप में भी सेवाएँ दी।[१]

अलंकरण

त्यागपत्र

आईएनएस सिंधुरत्न दुर्घटना व इससे पहले हुई कई सिलसिलेवार दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होनें २६ फ़रवरी २०१४ को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले नौसेनाध्यक्ष हैं।[३][२] उनके बाद उप-प्रमुख वाइस एडमिरल रॉबिन धवन को कार्यवाहक नौसेनाध्यक्ष बनाया गया।[३]

व्यक्तिगत जीवन

इनकी धर्मपत्नी का नाम चित्रा जोशी है और दो बेटियां है।[१]


सन्दर्भ