दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infoboxसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other

दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (साँचा:comma separated entries) (साँचा:lang-ar) दुबई को सेवा देने वाला एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह मध्य पूर्व का एक प्रधान विमानन केन्द्र (एविएशन हब) है एवं दुबई का प्रमुख विमानक्षेत्र है।[३] यह दुबई केन्द्र से साँचा:convert दक्षिण-पूर्व दिशा में अल गर्हौद जिले में स्थित है।[४] विमानक्षेत्र का संचालन नागर विमानन विभाग करता है और यही विमानक्षेत्र दुबई की अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवाओं जैसे एमिरेट्स, फ़्लाइदुबई, एमिरेट्स स्काईकार्गो का गृह-आधार भि है। एमिरेट्स का आधार (बेस) मध्यपूर्व का सबसे बड़ा वायुसेवा हब है। यह हब यहाम का ६०% यात्री भार वहन करता है एवं सभी विमान यातायात का ३८% भाग संचालित करता है। इसके साथ ही यहां दुबई के निम्न-लागत वाहक सेवा फ़्लाईदुबई का भी हब है। अप्रैल २०१३ से एमिरेट्स एवं क्वान्टाज़ के एक बड़े समझौते के बाद यहां क्वान्टाज़ का भी द्वितीयक हब आरंभ हुआ है। क्वान्टाज़ अब दुबई को अपनी यूरोप को जाती उड़ानों के लिये एक मुख्य विराम केन्द्र के रूप में प्रयोग कर सकेगा।[५] सितंबर २०१२ के आंकड़ों के अनुसार यहां से १३० वायुसेवाओं द्वारा ६००० उड़ानें प्रति सप्ताह विश्व के २२० गंतव्यों को गयीं।[६]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ