दलपत सागर
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
दलपत सागर एक झील है जो जगदलपुर के भीतर स्थित है। यह छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक है। वर्षा जल को जमा करने के लिए इसे ४०० से अधिक वर्ष पहले राजा दलपत देव काकतीय ने बनवाया था। इस झील के मध्य में एक द्वीप है जिस पर एक प्राचीन मंदिर स्थित है। मन्दिर, भगवान शंकर का है। वहाँ तक पहुँचने के लिए चप्पू नाव या मछली पकड़ने की नाव लेनी पड़ती है।[१] यह झील ३५० हेक्टेयर क्षेत्रफल पर फैली हुई है। यद्यपि इस झील को मुख्य रूप से वर्षाजल और फसल के लिए बनाया गया था, परन्तु वर्तमान में, यह मछलियों का एक प्रमुख स्रोत है।स्थानीय प्रशासन द्वारा इस झील का कायाकल्प कर इसे बहुत खूबसूरत बनाया गया है।रौशनी से नहाया यह दलपत सागर आज हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र है।यहां एक छोटा सा पार्क बनाया गया है जहाँ बैठने की सुविधा की गई है।
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।