दमन
| साँचा:if empty દમણ | |
|---|---|
| नगर | |
| गेटवे गेटवे | |
| साँचा:location map | |
| निर्देशांक: साँचा:coord | |
| देश | साँचा:flag |
| राज्य | दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव |
| जिला | दमन |
| शासन | |
| • सांसद | लालुभाई पटेल |
| • प्रशासक | प्रफुल पटेल, पूर्व गृह मंत्री, गुजरात |
| • कलेक्टर | गौरव राजावत, आईएएस[१] |
| क्षेत्र | साँचा:infobox settlement/areadisp |
| ऊँचाई | साँचा:infobox settlement/lengthdisp |
| जनसंख्या (2011 जनगणना) | |
| • कुल | १,९१,१७३ |
| • घनत्व | साँचा:infobox settlement/densdisp |
| भाषा | |
| • आधिकारिक | गुजराती , हिन्दी |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
| लिंगानुपात | 1.69 ♂/♀ |
| वेबसाइट | www |
दमन (गुजराती: દમણ) भारतीय केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के दमन जिले का एक नगरपालिका क्षेत्र और नगर है।
दमन दमन गंगा नदी द्वारा दो भागों में विभाजित है – नानी-दमन (नानी का अर्थ यहाँ छोटा है) और मोटी-दमन (मोटी मतलब बड़ा)। विडम्बना यह है कि नानी-दमन बड़ा है। नगर में अस्पताल, बड़े बाजार और बड़े निवास स्थान स्थित हैं। मोटी-दमन मुख्यतः पुराना नगर है।
इतिहास
पूर्तगाली डियोगो डी मेलो संयोगवश सन् १५२३ में इस स्थान पर पहुँचे जब वो ओर्मस जा रहे थे और एक तुफान में उनकी नाव दमन तट पर पहुँच गयी।[२] इसके बाद यह पूर्तगाली उपनिवेश बना और ४०० वर्षों तक रहा। १६वीं सदी में मुगलों से बचने के लिए मोटीदमन में एक बड़ा दुर्ग बनाया गया क्योंकि इससे पूर्व यहाँ मुगलों का शासन था। यह दुर्ग आज्तक इसके मूल रूप में उपस्थित है। वर्तमान में अधिकतर सरकारी नगरीय कार्यालय दुर्ग के अन्दर स्थित हैं।
दमन को पुर्तगालियों और भारतीयों के मध्य युद्ध के पश्चात् दिसम्बर १९६१ में भारत में शामिल किया गया। इस युद्ध में चार भारतीयों की मौत हो गयी और १४ घायल हुये।;[३] पुर्तगालियों में १० की मौत हो गयी और दो घायल हुये।[४]
पर्यटन
- नानी दमन दुर्ग
- जैन मंदिर: नानी दमन दुर्ग के उत्तरी भाग में महावीर स्वामि का १८वीं सदी का जैन मंदिर। यह श्वेत संगमरमर और सुन्दर नक्काशी के साथ बना हुआ है। दीवारों पर सुन्दर काँच लगा हुआ है जिसके अन्दर १८वीं सदी की भित्तियाँ महावीर स्वामि के जीवन को निरूपित करती हैं।[५]
- मोटी दमन दुर्ग (जेरोनिमो दुर्ग)
- जमपोरे समुद्र तट
- देवका समुद्र तट
- बोम जीजस का चर्च
- दमन फ्रीडम मेमोरियल
चित्र दीर्घा
- Daman NaniDaman Fort Entrance.JPG
नानी दमन दुर्ग का प्रवेशद्वार
- Jain Temple, Daman (2012).jpg
जैन मंदिर, दमन
- Harbour View from Moti Daman Fort.jpg
मोटी दमन दुर्ग का बन्दरगाह
- Daman 01012012 217.JPG
दमन में जमपोरे समुद्र तट
- Sunset at Devka beach, daman.jpg
देवका समुद्र तट, दमन का सूर्यास्त
- Church in Nani Daman Fort.jpg
नानी दमन दुर्ग में चर्च
- Church of Bom Jesus in Daman.jpg
बोम जीजस, दमन का चर्च
- Daman Freedom Memorial.JPG
दमन फ्रीडम मेमोरियल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
साँचा:sister चित्र:Wikivoyage-Logo-v3-icon.svg विकियात्रा पर दमन के लिए यात्रा गाइड
- ↑ U.T. Administration of Daman and Diu (केन्द्रशासित प्रदेश दमन और दीव के प्रशासक) साँचा:webarchive
- ↑ साँचा:cite book
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ चक्रवर्ती, डॉ॰ बी॰सी॰ (2008). "Operation Vijay" साँचा:webarchive, भारत रक्षक, अभिगमन तिथि: 12/18/2010.
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।