दक्षिण एशियाई खेल
|
चित्र:SAOC.jpg Logo of South Asia Olympic Council | |
|
| |
| संक्षेपण | SAG |
|---|---|
| ध्येय | Peace, Prosperity and Progress |
| प्रथम वृत्तांत | साँचा:start date and age |
| होते हैं प्रति | 4 years |
दक्षिण एशियाई खेल (जिन्हें सैफ़ खेल या सैग और पूर्व में दक्षिण एशियाई संघ खेलों के नाम से भी जाना जाता था) द्वि-वार्षिक बहु-क्रीड़ा प्रतियोगिता है, जिसमें दक्षिण एशियाई खिलाड़ी प्रतिभागी होते हैं। इन खेलों का शासी निकाय दक्षिण एशियाई खेल परिषद है, जिसकी स्थापना १९८३ में हुई थी। वर्तमान में सैग के आठ सदस्य हैं अफ़्गानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, भूटान, मालदीव और श्रीलंका।
प्रथम सैफ़ खेल १९८४ में काठमांडु, नेपाल में आयोजित हुए थे और तबसे ये खेल प्रति दो वर्षों के अन्तराल पर आयोजित होते हैं, केवल कुछ अवसरों को छोड़कर। २००४ में दक्षिण एशियाई खेल परिषद की ३२वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया की इन खेलों का नाम दक्षिण एशियाई संघ खेलों से बदलकर दक्षिण एशियाई खेल कर दिया जाए क्योंकि अधिकारियों का मानना था की संघ शब्द प्रतियोगिता पर कम बल दे रहा है और भीड़ आकर्षित करने में बाधक बन रहा है।[१] इस खेलों को बहुधा दक्षिण एशिया ओलम्पिक खेलों के रूपान्तर के रूप में बढ़ाचढ़ा कर प्रस्तुत किया जाता है।
खेल स्थल
| वर्ष | खेल | मेज़बान नगर | देश |
|---|---|---|---|
| १९८४ | I | काठमांडु | साँचा:flagicon नेपाल |
| १९८५ | II | ढाका | साँचा:flagicon बांग्लादेश |
| १९८७ | III | कोलकाता | साँचा:flagicon भारत |
| १९८९ | IV | इस्लामाबाद | साँचा:flagicon पाकिस्तान |
| १९९१ | V | कोलंबो | साँचा:flagicon श्रीलंका |
| १९९३ | VI | ढाका | साँचा:flagicon बांग्लादेश |
| १९९५ | VII | चैन्नई | साँचा:flagicon भारत |
| १९९९ | VIII | काठमांडु | साँचा:flagicon नेपाल |
| २००४ | IX | इस्लामाबाद | साँचा:flagicon पाकिस्तान |
| २००६ | X | कोलंबो | साँचा:flagicon श्रीलंका |
| २०१० | XI | ढाका | साँचा:flagicon बांग्लादेश |
| २०१२ | XII | नई दिल्ली | साँचा:flagicon भारत |
स्वर्ण पदक तालिका
| देश | समग्र विजेता | द्वितीय स्वर्ण | तृतीय स्वर्ण |
|---|---|---|---|
| साँचा:flag/core | ११
बार
|
-
|
-
|
| साँचा:flag/core | -
|
८ बार
|
२ बार
|
| साँचा:flag/core | -
|
२ बार
|
७ बार
|
| साँचा:flag | -
|
१ बार
|
-
|
| साँचा:flag/core | -
|
-
|
२ बार
|
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ अब यह दक्षिण एशियाई खेल होगा स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।।रीडिफ़ समाचार। २ अप्रैल २००४।