तेजम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
तेजम
—  नगर  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश साँचा:flag
राज्य उत्तराखण्ड
ज़िला [[ज़िला|]]
जनसंख्या
घनत्व
४९५ (साँचा:as of)
साँचा:convert
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
साँचा:km2 to mi2
साँचा:m to ft
  साँचा:collapsible list

साँचा:coord तेजम उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद में रामगंगा नदी के तट पर बसा एक छोटा सा नगर है। यह नगर उत्तराखण्ड राज्य राजमार्ग 11 तथा 31 के तिराहे पर स्थित है। तेजम का कुल क्षेत्रफल 2.277 वर्ग किलोमीटर है,[१] तथा यह समुद्र तल से 1055 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।[२]

सितंबर 2016 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने मुन्स्यारी के तल्ला जोहार क्षेत्र को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की थी, जिसका मुख्यालय तेजम में तय किया गया।[३] नवंबर 2016 में तहसील अस्तित्व में आई, तथा इसका नाम तेजम तहसील रख दिया गया।[४] हालांकि दिसंबर 2017 तक भी यहां किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई थी।[५]

2011 की जनगणना के अनुसार तेजम में कुल 152 परिवार निवास करते हैं, और नगर की जनसंख्या 495 है, जिसमें से 234 पुरुष हैं तथा 261 महिलाएं हैं।[६] 0-6 वर्ष के बच्चों की संख्या 76 है। तेजम का लिंगानुपात 1115 महिलाएं प्रति 1000 है; पुरुषों में साक्षरता दर 95.98 % है, जबकि महिलाओं में यह 68.18 % है।[६]

सन्दर्भ