तूफान मेरान्ती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:more citations needed

तूफान मेरान्ती
आंधी (JMA scale)
श्रेणी 5 महा आंधी (SSHWS)
Meranti 2016-09-13 0510Z.jpg
13 सितम्बर को तूफान मेरान्ती का दृश्य
गठन8 सितम्बर 2016
व्यस्तअभी सक्रिय
उच्चतम हवाएं10-मिनट निरंतर : 220 किमी/घंटा (140 मील प्रति घंटा)
1-मिनट निरंतर : 305 किमी/घंटा (190 मील प्रति घंटा)
सबसे कम दबाव890 hPa (mbar); 26.28 inHg
मौत30
प्रभावित क्षेत्रफिलीपींस, ताइवान, चीन

साँचा:template other

तूफान मेरान्ती हाल ही में दर्ज किए सबसे मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान है। ताइवान में पिछले 59 सालों में यह अब तक का सबसे तेज तूफान रहा है। इसकी रफ़्तार 370 किलोमीटर प्रति घंटे मापी गई है। इसके कारण पाँच लाख से अधिक परिवार प्रभावित हुए और 2.6 लाख से अधिक घरों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इसके कारण चीन के 6 राज्यों में चेतावनी जारी की गयी है। इससे दक्षिण चीन के तटीय इलाकों में 44 फीट तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसके कारण फिलीपींस, ताइवान और चीन में 30 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं।

मौसम विज्ञान इतिहास

साँचा:storm path 8 सितम्बर को संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने पश्चिमी प्रशांत महासागर के गुआम में 155 किलोमीटर क्षेत्र में एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी जारी की, इसके अनुसार यह बहुत तेजी से मजबूत हो रहा था।[१][२] 18:00 यूटीसी को जापान के मौसम विभाग ने इस प्रणाली को अवसाद (डिप्रेशन) के रूप में वर्गीकृत किया।[३] उसके अगले दिन संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने इसे उष्णकटिबंधीय अवसाद के रूप में वर्गीकृत किया।[४] उस समय यह बहुत धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से आगे बढ़ते हुए, यह उत्तर और दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा था।[५][६] वहाँ इसे असामान्य रूप से गर्म पानी का स्रोत मिला जो इसके लिए ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करने लगा।[७]

जापान के मौसम विभाग के अनुसार 10 सितम्बर को 6:00 यूटीसी में यह तूफान अवसाद से आगे बढ़ कर उष्णकटिबंधीय तूफान मेरान्ती बन गया।

प्रभाव

फिलीपींस

13 सितम्बर को 17:35 बजे मेरान्ती के फिलीपींस से गुजरते हुए।

मेरान्ती नामक तूफान फिलीपींस के बटनेस नामक स्थान पर बहुत तेज था। यह जब इतबायत नामक द्वीप से 14 सितम्बर को गुजरा तो सारा संचार व्यवस्था ठप हो गया था। 17 सितम्बर को पता चला की इसके कारण 292 घर पूरी तरह से तबाहो हो गए और 932 घरों को क्षति पहुंची है। कुल क्षति लगभग दस लाख डॉलर के आस पास हुई और इसके कारण दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए।[८]

ताइवान

ताइवान में पिछले 59 वर्षों में पहली बार 370 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया था। इसके कारण पाँच लाख लोग प्रभावित हुए। जिसमें से अब तक दो कि मौत हो गई है। दो लाख साठ हजार घरों में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई और 130 मकाने ध्वस्त हो गए। इसके कारण 370 उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा।[९]

चीन

चीन में तूफान के आने से पहले मौसम विभाग ने चीन के छः राज्यों में चेतावनी जारी कर दी थी। इसमें कहा गया था कि समुद्र के तटीय इलाकों में 44 फीट तक ऊंची लहरे उठ सकती हैं। इस तूफान के कारण चीन में पाँच लाख घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे बीस से अधिक रेल और उड़ाने रद्द हो गई है।

चीन में इस तूफान के कारण सबसे अधिक तबाही फुज्जन और ज़्हेजियांग नामक प्रान्तों में हुई। फुज्जन में इस तूफान के कारण 18 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लापता हो गए। इसके तेज वायु और बाढ़ के कारण 20 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। योंगचुन शहर में बाढ़ के कारण 871 साल पुराना पुल टूट गया।[१०][११] ज़्हेजियांग में बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और 4 लापता हो गए। लगभग 902 घर पानी में डुब गए और 15 लाख से भी अधिक लोग इसके कारण प्रभावित हुए। [१२]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite report स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite report स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite report स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. साँचा:cite report स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. साँचा:cite newsसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  10. साँचा:cite web
  11. साँचा:cite news
  12. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ