तापी गैस परियोजना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

तापी गैस परियोजना अंतर्राष्ट्रीय परियोजना है। तापी शब्द तुर्कमेनिस्तान ,अफगानिस्तान , पाकिस्तान और इंडिया (भारत) के आदि अक्षरों से मिलकर बना है। यह तापी शब्द उक्त चारों देशों को एक साथ व्यक्त करता है। त =तुर्कमेनिस्तान ,अ =अफगानिस्तान ,प =पाकिस्तान और इ=इंडिया। तापी उक्त देशों का संक्षिप्त रूप है। यह परियोजना तुर्कमेनिस्तान से प्रारम्भ होकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर भारत तक जाएगी। [१][२]

लाभान्वित देश

तापी की योजना

इस योजना में ३३ अरब घन मीटर सालाना गैस अफगानिस्तान के हेरात और कंधार शहरों से होते हुए पाकिस्तान से होकर भारत में सीमान्त नगर फाजिल्का, पंजाब तक पहुंचेगी।[२]

परियोजना

पाकिस्तान में तुर्कमेनिस्तान के राजदूत मोवलामोव ने इस्लामाबाद में हुए एक समारोह में घोषणा की थी की लंबे समय से अटकी हुई इस परियोजना का शुभारंभ 13 दिसंबर 2015 को तुर्कमेनिस्तान से होगा।[३] भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि तापी परियोजना भारत का एक सपना है और यह सपना सच होगा। [४] तुर्कमेनिस्तान में 13 दिसंबर 2015 को शिलान्यास हुआ। [५] यह परियोजना 2019 तक पूर्ण होने का लक्ष्य है।[६] तापी गैस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई करीब 1814 किमी है[७] पाकिस्तान में इस परियोजना पर कार्य प्रारम्भ हो गया है।[७] https://web.archive.org/web/20170305202152/http://www.jagran.com/news/world-tapi-gas-pipeline-feed-route-survey-work-begins-in-pakistan-15624999.html</ref>

लागत

१० अरब डॉलर [८]

  • एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने एक अरब डॉलर ऋण के रूप में तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (तापी) गैस पाइपलाइन परियोजना के किये प्रस्ताव किया है। [६]

परियोजना में लागत की हिस्सेदारी

  • तुर्कमेनिस्तान :85%
  • अफगानिस्तान :5%
  • पाकिस्तान :5%
  • भारत :5% [६]

रूचि रखने वाले देश

बंगलादेश ने इस योजना में रूचि प्रदर्शित की है। [९]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite news
  4. http://www.thehindu.com/news/national/tapi-is-a-dream-come-true-for-india-energy-needs-vp-hamid-ansari/article7981061.ece?homepage=true
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।