डार्विन का मेहराब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

[[Category:साँचा:pagetype with short description]] पृष्ठ साँचा:Infobox islands/styles.css रिक्त है

डार्विन का मेहराब
साँचा:if empty
डार्विन का मेहराब, 2006
साँचा:if empty
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: "साँचा:if empty" is not a valid name for a location map definition।
भूगोल
अवस्थितिSoutheast of Darwin Island, Galápagos Islands, Ecuador
निर्देशांकसाँचा:coord
द्वीपसमूहGalápagos Islands
चौड़ाईसाँचा:convert
प्रशासन

साँचा:template otherसाँचा:main other

डार्विन का मेहराब एक प्राकृतिक निर्मित मेहराब है, जो प्रशांत महासागर में गैलापागोस द्वीपसमूह के डार्विन द्वीप पर स्थित थी। यह मेहराब एक जलमग्न पठार पर खड़ा था, जिसका उपनाम थियेटर था। 17 मई, 2021 को प्राकृतिक कटाव के कारण मेहराब ढह गया और अब इसके दो स्वतंत्र स्तंभ रह गए हैं।[१][२][३]

यह मेहराब जिस द्वीप पर स्थित था उसका नाम वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के नाम पर रखा गया है। यहीं पर चार्ल्स डार्विन ने कई वर्षों तक अध्ययन किया, जिससे उन्हें अपने क्रम-विकास के सिद्धांत को प्रतिपादित करने में सहायता मिली थी।[४]

भूगोल

डार्विन द्वीप 2.33 वर्ग किलोमीटर चौड़ा 168 मीटर ऊँचा निर्जन द्वीप है। डार्विन का मेहराब द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 1 किलोमीटर की दूरी पर था। मेहराब का एक पुल जैसा रूप था, जो प्राकृतिक कटाव के कारण निर्मित हुआ था। यह मेहराब जिस पठार पर स्थित था वह जलमग्न है। मेहराब 43 मीटर ऊंचा, 70 मीटर लंबा और 23 मीटर चौड़ा था।[५][६]

पर्यटन

मेहराब फोटोग्राफरों और क्रूज-जहाज यात्रियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय था। मेहराब के चारों ओर के समृद्ध वन्य जीवन ने इसे एक लोकप्रिय स्कूबा डाइविंग का स्थान बना दिया परन्तु पर्यटकों को मेहराब पर पैर रखने की अनुमति नहीं थी। 1978 में गैलापागोस द्वीपसमूह के आसपास के क्षेत्र को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।[७][८]

ढहना

17 मई, 2021 को प्राकृतिक कटाव के कारण मेहराब ढह गया है। ईक्वाडोर के पर्यावरण और जल मंत्रालय ने कहा है कि "यह घटना प्राकृतिक क्षरण का परिणाम थी। डार्विन का मेहराब प्राकृतिक पत्थर से बना है जो एक समय में डार्विन द्वीप का हिस्सा रहा था, जो भूमि के दौरे के लिए खुला नहीं था।" कुछ गोताखोरों ने इस घटना को आँखों से देखने का दावा किया है और घटना का वर्णन किया है। मेहराब के ढहने के बाद पर्यटन और गोताखोरी उद्योग में स्थानीय लोगों द्वारा चट्टान के शेष स्तंभों को विकास के स्तंभ[९] का उपनाम दिया गया है। यह उपनाम चार्ल्स डार्विन के शोध के आधार पर रखा गया है क्योंकि इस द्वीप से उनका गहरा संबंध रहा है।[१०][११]

सन्दर्भ