जोश टॉक्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
जोश टॉक्स
प्रकार निजी
उद्योग मीडिया
मुख्यालय गुड़गाँव, हरियाणा
प्रमुख व्यक्ति शोभित बांगा (सह-संस्थापक), सुप्रिया पॉल (सह-संस्थापक)
वेबसाइट joshtalks.com

जोश टॉक्स एक भारतीय मीडिया कंपनी है जिसका मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है। यह उन वक्ताओं के साथ भारत भर में सम्मेलन आयोजित करती है जो दर्शकों, मुख्य रूप से युवा लोगों को प्रेरणादायक जानकारी मिल सके। इकोनॉमिक टाइम्स [१] द्वारा कंपनी को २०१७ के लिए "भारत के शीर्ष ५० स्टार्टअप" की सूची में नामित किया गया था। यह २०१८ के लिए फ़ोर्ब्स पत्रिका में 'एशिया ३० अंडर ३०' सूची में भी शामिल है। [२]

इतिहास

कंपनी की स्थापना साल २०१४ में शोभित बांगा और सुप्रिया पॉल ने की थी।[३] [४][५] यह भारतीय निवेशक सर्किट के अन्य नामों के साथ रितेश मलिक (इनोव 8 के संस्थापक), सुमित रंका (थिंकपॉट के संस्थापक) जैसे निवेशकों द्वारा प्रारंभिक राशि से पोषित है।[६]

जोश टॉक्स ने दिल्ली और बैंगलोर के साथ २०१४ में अपने सम्मेलनों को शुरू किया था। वक्ताओं में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार नेता, उद्यमी, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, प्रशासक, खिलाड़ी, लेखक, संगीतकार, अभिनेता और अन्य कलाकार होते है।[७][८][९]

पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जोश टॉक्स की सह संस्थापक सुप्रिया पॉल को राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार से सम्मानित करते हुए।

२५ जनवरी २०१९ को, जोश टॉक्स को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मतदाताओं में जागरूकता लाने पर आधारित कैम्पेन #MakeYourMark के राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भागीदार

जोश टॉक्स के प्रमुख भागीदारों में से एक फेसबुक है जिसके साथ वे [१०][११][१२] भारत में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मेलन, कार्यशालाएं और बूटकैम्प आयोजित करते हैं। कंपनी की सामग्री यूट्यूब, फेसबुक, आईट्यून्स, सावन पर तथा कई अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर मिल सकती है।[१३]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।