जैगुआर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
जैगुआर
Jaguar
Junior-Jaguar-Belize-Zoo.jpg
Scientific classification
Binomial name
Panthera onca
Cypron-Range Panthera onca.svg
जैगुआर का विस्तार
चित्र:Hhkgjhghjgjh.jpg
काले रंग का जैगुआर

जैगुआर (jaguar) फ़ेलिडाए कुल का एक शिकारी मांसाहारी जानवर है जो उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में पाई जाने वाली इकलौती पैन्थेरा (Panthera) जाति है। सिंह और बाघ के बाद जैगुआर बिल्ली (फ़ेलिडाए) कुल का तीसरा सबसे बड़ा और पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिस्फ़्येर​) का पहला सबसे बड़ा सदस्य जानवर है। इसका निवास क्षेत्र उत्तर में संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ दक्षिणी हिस्सों से लेकर दक्षिण में आर्जेन्टीना के उत्तरी हिस्सों तक है।

हालांकि देखने में जैगुआर कुछ-कुछ तेन्दुए जैसा लगता है, लेकिन इसका शरीर तेन्दुए से बड़ा और अधिक शक्तिशाली होता है। इसका रहन-सहन और आदतें तेन्दुए से ज़्यादा बाघ से मिलती हैं। यह वनों में रहना पसंद करता है लेकिन मैदानों और झाड़ वाले इलाकों में भी घूमता है। इसे पानी के पास रहना पसंद है और बाघ की तरह इसे भी आसानी से तैरना आता है। इसे अकेला रहना और पीछा करके अपना शिकार मारना पसंद है। इसका जबड़ा और दांत बहुत मज़बूत होते हैं और सहज ही कवच वाले जानवरों को भी ग्रास बनाने में सक्षम हैं। आमतौर पर यह अपने शिकार को कानों के बीच काट कर सीधा कोपल की हड्डी तोड़कर मस्तिष्क पर जानलेवा घाव कर देता है।[१] जैगुआर रात के समय सक्रिय रहते है हालांकि शिकार के दौरान ये दिन में भी सक्रिय रहते है ।  जगुआर किसी भी बीहड़ी,पर्वतीय इलाको में आसानी से रह सकते है ।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Wild Cats of the World, Mel Sunquist, Fiona Sunquist, pp. 309, University of Chicago Press, 2002, ISBN 978-0-226-77999-7, ... The jaguar, however, also uses a third technique that is not seen in the other large felids: it bites through the animal's skull between the ears or horns. The thick skulls of horses and cattle killed by jaguars often have one or two holes punched through the temporal bone ...