जितिन प्रसाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
जितिन प्रसाद

पूर्व मानव संसाधन मंत्री (राज्य)
पद बहाल
२८ अक्तूबर, २०१२ – मई २०१४
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
चुनाव-क्षेत्र धौरारा, उ.प्र.

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
पद बहाल
१९ जनवरी, २०११ – २८ अक्तूबर, २०१४

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
पद बहाल
मई २००९ – १८ जनवरी, २०११

इस्पात मंत्रालय
पद बहाल
अप्रैल २००८ – मई २००९

जन्म साँचा:br separated entries
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी श्रीमती नेहा सेठ
निवास शाहजहांपुर
धर्म हिन्दू
साँचा:center
As of ३० जुलाई, २००९
Source: [१]

जितिन प्रसाद[१] एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। जितिन प्रसाद पूर्व में भारत सरकार के अनेकों विभाग के मंत्री रह चुके हैं। 09 जून 2021 को जितिन प्रसाद ने भारत के रेल मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल[२][३] के समक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए थे।[४][५]

शैक्षणिक तथा निजी जीवन

जितिन प्रसाद ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दून पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा स्नातक में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान, दिल्ली से एमबीए किया है।[६][७][८][९][१०]

जितिन प्रसाद के पिता जितेन्द्र प्रसाद (बाबा साहिब) भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी (1991), पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव (1994) के राजनितिक सलाहकार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष (1995) तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।[११]

राजनीतिक जीवन

सर्वप्रथम, जितिन प्रसाद सन् 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव बने, उसके बाद सन् 2004 में अपने गृह लोकसभा सीट शाहजहाँपुर से 14 वीं लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमायी तथा इसमें उन्हें विजय भी प्राप्त हुई।

पहली बार जितिन प्रसाद को सन् 2008 में भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया था। उसके बाद सन् 2009 में जितिन प्रसाद 15 वीं लोकसभा चुनाव में धौरहरा से चुनाव लड़े तथा इस चुनाव में 184,509 वोटों से उन्हें विजयी भी प्राप्त हुई।

जितिन प्रसाद 2009 से 18 जनवरी 2011 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,19 जनवरी 2011 से 28 अक्टूबर 2012 तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा 28 अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, यूपीए सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहें हैं।

जितिन प्रसाद शाहजहाँपुर, लखीमपुर तथा सीतापुर में काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश में शांतिप्रिय व विकासवादी राजनीती के लिए जाना जाता है।[१२]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. साँचा:cite news
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. साँचा:cite news
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।